🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:48:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उलटना
ulaṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उलटना क्रि॰ अ॰ [सं॰ उलण्ठन या अवलुण्ठन]
१. ऊपर नीचे होना । ऊपर का नीचे और नीचे का ऊपर होना । औंधा होना । पलटना । जैसे, यह दावात कैसे उलट गई । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. फिरना । पीछे मुड़ना । घूमना । पलटना । जैसे—मैने उलटकर देखा तो वहाँ कोई न था । उ॰—जेहि दिसि उलटै सोई जनु खावा । पलटि सिंह तेहि ठाऊँ न आवा ।— जायसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—पड़ना । विशेष—गद्य में पूर्वकालिक रूप में 'पड़ना' के साथ संयुक्त रूप ही में यह क्रिया अधिक आती है ।
३. उमड़ना । टूट पड़ना । उलझ पड़ना । एकबारगी बहुत संख्या में आना या जाना । जैसे—तमाशा देखने के लिये सारा शहर उलट पड़ा । उ॰—नयन बाँक सर पूज न कोऊ मन समुद्र अस उलटहिं दोऊ ।—जायसी (शब्द॰) ।
उलटना २ क्रि॰ स॰
१. नीचे का भाग ऊपर और ऊपर का भाग नीचे करना । औंधा करना । लौटना । पलटना । फेरना । जैसे—यह घड़ा उलटकर रख दो ।
२. औंधा गिराना ।
३. पटकना । दे मारना । गिरा देना । फेंक देना । जैसे, —पहले पहलवान ने दूसरे को हाथ पकड़ते ही उलट दिया ।
४. किसी लटकती हुई वस्तु को समेटकर ऊपर चढ़ाना । जैसे, — परदा उलटा दो ।
५. इधर का उधर करना । अंडबंड करना । अस्त व्यस्त करना । घालमेल करना । जैसे, —तुमने तो हमारा किया कराया सब उलट दिया ।
६. विपरीत करना । और और का करना । जैसे, —(क) उसने तो इस पद का सारा अर्थ उलट दिया । (ख) कलक्टर ने तहसील के इंतजाम को उलट दिया । संयो॰ क्रि॰—देना ।
७. उत्तर प्रत्युत्तर करना । बात दोहराना । जैसे, —(क) बड़ों की बात मत उलटा करो । उ॰—आवत गारी एक है उलटत होय अनेक । कहै कबीर नहिं उलटिए वही एक की एक ।—कबीर (शब्द॰) ।
८. खोदकर फेंकना । उखाड़ डालना । खोदना । खोदकर नीचे ऊपर करना । जैसे,—यहाँ की मिट्टी भी फावड़े से उलट दो । उ॰—बेगि देखाउ मूढ न तु आजू । उलटौं महि जहँ लगि तब राजू ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।
९. बीज मारे जाने पर फिर से बोने के लिये खेत को जोतना ।
१०. बेसुध करना । बेहोश करना । जैसे, —माँग ने उलट दिया है, मुँह से बोला नहीं जाता है । संयो॰ क्रि॰—देना ।
११. कै करना । वमन करना । जैसे, —खाया पीया सब उलट दिया ।
१२. उँडेलना । अच्छी तरह डालना । ऐसा ढालना कि बरतन खाली हो जाय । जैसे, —उसने सब दवा गिलास में उलट दी । संयो क्रि॰—देना ।—लेना ।
१३. बरबाद करना । नष्ट करना । जैसे, —लड़की के ब्याह के खर्च ने उन्हें उलट दिया ।
१४. रटना । जपना । बार बार कहना । जैसे,—तू रात दिन क्यों उसी का नाम उलटती रहती है । विशेष—माला फेरने या जपने को 'माला उलटना' भी बालते हैं; इसी से यहा मुहावरा बना है ।
उलटना पलटना १ क्रि॰ स॰ [अवलुण्ठन परिलुण्ठन प्रा॰, उल्लढ्ढ पलट्ठ]
१. इधर उधर फेरना । नीचे ऊपर करना । जैसे,— (क) सब असबाब उलट पलट कर दोखो, घड़ी मिल जायगी । उ॰—उलटा पलटा न उपजे ज्यों खेतन में बीज ।—कबीर (शब्द॰) । (२) अँडबंड करना । अस्त व्यस्त करना ।
२. और का और करना । बदल डालना । जैसे,—नए राजा ने सब प्रबंध ही उलट पलट दिया ।
उलटना पलटना २ क्रि॰ अ॰ इधर उधर पलटा खाना । घूमना फिरना । उ॰—(क) आप अपुनपो भेद बिनु उलटि पलटि अरुसाइ, गुरू बिनु मिटइ न दुगदुगी अनबनियत न नसाइ ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) उलटि पलटि कपि लंका जारी ।— (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उलटना" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें