अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पलटना १क्रि॰ अ॰[सं॰ प्रलोठन अथवा प्रा॰ पलोठन] किसी वस्तु की स्थिति उलटना । ऊपर के भाग का नीचे या नीचे के भाग का ऊपर हो जाना । उलट जाना । (क्व॰) । २. अवस्था या दशा बदलना । किसी दशा की ठीक उलटी या विरुद्ध दशा उपस्थित होना । बुरी दशा का अच्छी में या अच्छी का बुरी में बदल जाना । आमूल परिवर्तन हो जाना ।
पलटना २क्रि॰ स॰ १. किसी वस्तु की स्थिति को उलटना । किसी वस्तु के निचले भाग को ऊपर या ऊपर के भाग को नीचे करना । उलटी वस्तु को सीधी या सीधी को उलटी करना । उलटना । औंधाना । जैसे,— (किसी बरतन आदि के लिये) अच्छी तरह तो रखा था, तुमने व्यर्थ ही पलट दिया । संयो॰ क्रि॰—देना । २. किसी वस्तु की अवस्था उलट देना । किसी वस्तु को ठीक उसकी उलटी दशा में पहुँचा देना । अवनत को उन्नत या उन्नत को अवनत करना । काया पलट देना । जैसे,— दो ही वर्ष में तुम्हारी प्रबंधकुशलता ने इस गाँव की दशा पलट दी । विशेष— इस अर्थ में यह क्रिया सदा 'देना' या 'डालना' के साथ संयुक्त होती है, अकेले नहीं आती । ३. फेरना । बार बार उलटना । उ॰— देव तेव गोरी के बिलात गात बात लगै, ज्यों ज्यों सीरे पानी पीरे पाल सो पलटियत ।— देव (शब्द॰) । ४. बदलना । एक वस्तु को त्याग कर दूसरी को ग्रहण करना । एक को हटाकर दूसरी को स्थापित करना । उ॰— मृगनैनी दृग की फरक कर उछाह तन फूल । बिन ही प्रिय आगमन के पलटन लगी दुकूल ।— बिहारी (शब्द॰) । ५. बदलना । एक चीज देकर दूसरी लेना । बदले में लेना । बदला करना । (अप्रयुक्त) । उ॰— (क) नरतनु पाप विषय मन देहीं । पलटि सुधा ते सठ विष लेही ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) ब्रजजन दुखित अति तन छीन । रटत इकटक चित्र चातक श्यामघन तनु लीन । नाहि पलटत बसन भूषन दृगन दीपक तात । मलिन बदन बिलखि रहत जिमि तरनि हीन जल जात ।— सूर (शब्द॰) । ६. कही हुई बात को अस्वीकार कर दूसरी बात कहना । एक बात को अन्यथा करके दूसरी कहना । एक बात से मुकरकर दूसरी कहना । जैसे,— तुम्हारा क्या ठिकाना, तुम तो रोज ही कहकर पलटा करते हो । पु ७. लौटाना । फेरना । वापस करना । उ॰— फिरि फिरि नृपति चलावत बात । कहो सुमंत कहौं तोहिं पलटी प्राण जीवन कैसे बन जात ।— सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।