🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:22:18 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फिरना
phiranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फिरना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ फेरना का अक॰ रूप]
१. इधर उधर चलना । कभी इस ओर कभी उस ओर गमन करना । इधर उधर डोलना । ऐसा चलना जिसकी कोई एक निश्चित दिशा न रहे । भ्रमण करना । जैसे,—(क) वह धूप में दिन भर फिरा करता है । (ख) वह चंदा इकट्ठा करने के लिये फिर रहा है । उ॰—(ख) खेह उड़ानी जाहि घर हेरल फिरात सो खेह । जायसी (शब्द॰) । (ख) फिरिहहिं मृग जिमि जीव दुखारी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) फिरत सनेह मगन सुख अपने ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. टहलना । विचरना । सैर करना । जैसे,—संध्या को इधर उधर फिर आया करो । यौ॰—घूमना फिरना ।
३. चक्कर लगाना । बार बार फेरे खाना । लट्टू की तरह एक ही स्थान पर घूमना अथवा मंडल बाँधकर परिधि के किनारे घूमना । नाचना या परिक्रमण करना । जैसे, लट्टू का फिरना, घर के चारों ओर फिरना । उ॰—(ख) फिरत नीर जोजन लख वाका । जैसे फिरै कुम्हार के चाका ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) फिरैं पाँच कोतवाल सो फेरी । काँपे पाँव चपत वह पौरी ।—जायसी (शब्द॰) ।
४. ऐंठा जाना । मरोड़ा जाना । जैसे,—ताली किसी ओर को फिरती ही नहीं है ।
५. लौटना । पलटना । वापस होना । जहाँ से चले थे उसी ओर को चलना । प्रत्यावर्तित होना । जैसे,—(क) वे घर पर मिले, नहीं मैं तुरंत फिरा । (ख) आगे मत जाओं, घर फिर जाओ । उ॰—(क) आय जनमपत्री जो लिखी । देय असीस फिरे ज्योतिषी ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) पुनि पुनि विनय करहिं कर जोरी । जो यहि मारग फिरिय बहोरी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) अपने धाम फिरे तब दोऊ जानि भई कछु साँझ । करि दंडवत परसि पद ऋषि के बैठे उपवन माँझ ।—सूर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना ।—पड़ना ।
६. किसी मोल ली हुई वस्तु का अस्वीकृत होकर बेचनेवाले को फिर दे दिया जाना । वापस होना । जैसे,—जब सौदा हो गया तब चीज नहीं फिर सकती । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
७. एक ही स्थान पर रहकर स्थिति बदलना । सामना दूसरी तरफ हो जाना । जैसे,—धक्का लगने से मूर्ति का मुँह उधर फिर गया । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
८. किसी ओर जाते हुए दूसरी ओर चल पड़ना । मुड़ना । घूमना । चलने में रुख बदलना । जैसे,—कुछ दूर सीधी गली में जाकर मंदिर की ओर फिर जाना । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—किसी ओर फिरना = प्रवृत्त होना । झुकना । मायल होना । जैसे,—उसका क्या, जिधर फेरो उधर फिर जाता है । उ॰—तसि मति फिरी अहइ जसि भावी ।—तुलसी (शब्द॰) जो फिरना= चित्त न प्रवृत्त रहना । उचट जाना । हट जाना । विरक्त हो जाना ।
९. विरुद्ध हो पड़ना । खीलाफ हो जाना । विरोध पर उद्यत होना । लड़ने या मुकाबला करने के लिये तैयार हो जाना । जैसे,—बात ही बात में वह फिर गया । मुहा॰—(किसी पर) फिर पड़ना = विरुद्ध होना । क्रुद्ध होना । बिगड़ना ।
१०. और का और होना । परिवर्तित होना । बदल जाना । उलटा होना । विपरीत होना । जैसे, मति फिरना । उ॰— काल पाइ फिरति दसा, दयालु । सब ही कौ, तोहि बिनु मोहिं कबहूँ न कोउ चहँगो ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—सिर फिरना = बुद्धि भ्रष्ट होना । उध्माद होना ।
११. बात पर द्दढ़ न रहना । प्रतिज्ञा आदि से विचलित होना । हटना । जैसे, वचन से फिरना, कौल से फिरना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१२. सीधी वस्तु का किसी ओर मुड़ना । झुकना । टेढ़ा होना जैसे,—इस फावड़े की धार गई है । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१३. चारो ओर प्रचारित होना । घोषित होना । जारी होना । सबके पास पहुँचाया जाना । जैसे, गश्ती चिट्ठी फिरना, दुहाई फिरना । उ॰—(क) नगर फिरी रघुबीर दुहाई ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) भइ ज्योनार फिरी खँड़वानी ।— जायसी (शब्द॰) ।
१४. किसी वस्तु के ऊपर पोता जाना । लीप या पोतकर फैलाया जाना । चढ़ाया जाना । जैसे, दीवार पर रंग फिरना, जूते पर स्याही फिरना ।
१५. यहाँ से वहाँ तक स्पर्श करते हुए जाना । रखा जाना ।
फिरना संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फिरना]
१. सोने का एक आभूषण जो गले में पहना जाता है ।
२. सोने की अँगूठी जो तार को कई फेरे लपेटकर बनाई गई हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फिरना" आता है (30)
घूर्ण घूमना । फिरना । चक्कर खाना । हिलना डुलनाविहार मनबहलाव के लिए धीरे धीरे चलना । टहलना । धूमना । फिरनाहिंडन घूमना । फिरना । चंक्रमणविहरण विहार करने की क्रिया । चलना । फिरना । घूमनाप्रचरण विचरण । चलना । फिरनाभवना घूमना । फिरना । चक्कर खानाबागना † ^१ क्रि॰ अ॰ चलना । फिरना । घूमना । टहलनारामना पु क्रि॰ अ॰ घूमना । फिरना । विचरनाविवतन परिभ्रमण । घूमना । फिरनाहंडना घूमना । फिरना । जैसे,—काशी हंडे, प्रयाग मुंडेडहराना † क्रि॰ अ॰ चलावा । दौड़ावा । फिरनासैयाही घूमना । फिरना । सैरसपाटा करना । पर्यटनहिंडना पु क्रि॰ अ॰ घूमना । फिरना । चंक्रमण करना । जानापरिसर्प किसी के चारों ओर घूमना । परिक्रिया । परिक्रमणसंक्रमण प्रसार विस्तार । फैलाव । पसारपरिभ्रमण घूमना । (पहिए आदि का) चक्कर खानाआवार रक्षण । बचाव । शरणराछ कारीगरों का औजारअटना पु ^१ क्रि॰ अ॰गश्त फ़ा॰दिसा दे॰ 'दिशा'उलटना ऊपर नीचे होना । ऊपर का नीचे और नीचे का ऊपर होना । औंधा होना । पलटना । …डोलना हिलना । चलायमान होना । गति में होनाभरमना पु † ^१ क्रि अ॰मटकना अंग हिलाते हुए चलना । लचककर नखरे से चलना । (विशेषतः स्त्रियों का)गननाना † क्रि॰ अ॰मुनादी किसी बात को वह घोषणा जो कोई मनुष्य डुग्गा या ढाल आदि पीटता हुआ सारे शह…मुरकना लचककर किसी ओर झुकनासंचरना पु † क्रि॰ अ॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें