अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
औंधा १वि॰ [सं॰ अधः या अव+अधः][वि॰ स्त्री॰ औंधी] १. उलटा । पट । जिसका मुँह नीचे की ओर हो । जैसे; औंधा बरतन । उ॰—औंधा घड़ा नहीं जल डूबै सूधे सों घट भरिया । जेहि कारन नर भिन्न भिन्न करु गुरु प्रसाद ते तरिया ।—कबीर (शब्द॰) । मुहा॰—औंधी खोपड़ी का = मूर्ख । जड़ । कूढ़मग्ज । उ॰— कबिरा औंधी खोपड़ी, कबहूँ धापै नाहिं । तीन लोक की संपदा कब आवै घर माँहि ।—कबीर (शब्द॰) । औंधी समझा = उल्टी समझ । जड़ बुद्धि ।—औंधे मुँह = मुँह के बल । नीचे मुँह किए । औंधे मुँह गिरना = (१) मुँह के बल गिरना । (२) बेतरह चूकना या धोखा खाना । झटपट बिना सोचे समझे कोई काम करके दुःख उठाना । जैसे,—वे चले तो थे हमें फँसाने, पर आप ही औंधे मुँह गिरे । (३) भूल करना । भ्रम में पड़ना । जैसे,—रामायण का अर्थ करने में वे कई जगह औंधे मुँह गिरे हैं । औंधा हो जाना । = (१) गिर पड़ना (२) बेसुध होना । अचेत होना । २. नीचा । उ॰—राजा रहा दृष्टि कै औंधी । रहि न सका तब भाँट रसौंधी ।—जायसी (शब्द॰) । ३. वह जिसे गुदाभंजन कराने की आदत हो । गांडू (बाजारू) ।
औंधा २संज्ञा पुं॰ एक पकवान जो बेसन और पीठी का नमकीन तथा आटे का मीठा बनता है । उलटा । चिल्ला । चिलड़ा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।