🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:00:01 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उलटा
ulaṭā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उलटा १ वि॰ [हिं॰ उलटना] [स्त्री॰ उलटी]
१. जो ठीक स्थिति में न हो । जिसके ऊपर का भाग नीचे और नीचे का भाग ऊपर हो । औंधा । जैसे—उलटा घड़ा । (ख) बैताल पेड़ से उलटा जा लटका । मुहा॰—उलटा तवा=अत्यंत काला । काला कलूटा । जैसे, —उसका मुह उलटा तावा है । उलटा लटकना=किसी वस्तु के लिये प्राण देने पर उतारू होगा । जैसे, तुम उलटे लटक जाओ तो भी तुम्हे वह पुस्तक न देंगे । उलटी टाँगें गले पड़ना=(१) अपनी चाल से आप खराब होना । आपत्ति मोल लेना । लेने के देने पड़ना । (२) अपनी बात से आप ही कायल होना । उलटी साँप चलना=साँस का जल्दी जल्दी बाहर निकलना । दम उखड़ना । साँस का पेट में समाना । मरने का लक्षण दिखाई देना । उलट साँस लेना=जल्दी जल्दी साँस खींचना । मरने के निकट होना । उलटे मुँह गिरना=दूसरे की हानि करने कि निकट में स्वयं हानि उठाना । दूसरे की नीचा दिखाने के बदले स्वयं नीचा देखना ।
२. जो ठिकाने से न हो । जिसके आगे का भाग पीछे अथवा दागिनी ओर का भाग बाईं ओर हो । इधर का उधर । क्रम विरुद्ध । जैसे, —उलटी टोपी । उलटा जूता । उलटा मार्ग । उलटा हाथ । उलटा परदा (अँगरेखे का) । उ॰—उलटा नाम जपत जग जाना । बालमीकि भए ब्रह्म समाना । तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—उलटा घड़ा बाँधना=और का और करना । मामले को फेर देना । ऐसी युक्ति रचना कि विरुद्ध चाल चलनेवाले की चाल का बुरा फल घूमकर उसी पर पड़े । उलटा फिरना या लौटना=तुरंत लौट पड़ना । बिना छड़ भर ठहरे पलटना । चलते चलते घूम पड़ना । जैसे, —तुम्हें घर न पाकर वह उलटा फिरा, दम मारने के लिये भी न ठहरा । उलटा हाथ= बाँया हाथ । उलटी गंगा बहना=अनहोनी बात होना । उलटी गंगा बहाना=जो कभी नहीं हुआ हो, उसको करना । विरुद्ध रीति चलाना । उलटी माला फेरना=मारण या उच्चाटन के लिये जप करना । बुरा मानना । अहित चाहना । उलटे काँटे तौलना=कम तैलना । (डाँड़ी मारना) । उलटे छुरे से मूँड़ना= उल्लू बनाकर काम निकालना । बेवकूफ बनाकर लूटना । झँसना । उलटा पाँव फिरना=तुरंत लौट पड़ना । बिना क्षण भर ठहरे पलटना । चलते चलते घूम पड़ना । उलटे हाथ का दाँव=बाएँ हाथ का खेल । बहुत ही सहज काम ।
३. कालक्रम में जो आगे का पीछे और पीछे का आगे हो । जो समय से आगे पीछे हो । जैसे, —उसका नहाना खाना सब उलटा ।
४. अत्यंत असमान । एक ही कोटि में सबसे अधिक भिन्न । विरुद्ध विपरीत । खिलाफ । बरअक्स । जैसे—हमने तुमसे जो कहा था उसका तुमने उल्टा किया ।
५. उचित के विरुद्ध । जो ठीक हो उससे अत्यंत भिन्न । अंडबंड । अयुक्त । और का और । बेठीक । जैसे, —उलटा जमाना । उलटी समझ । उलटी रीति । उ॰—सहित विषाद परस्पर कहहीं, बिधि करतब सब उलटे अहहीं ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—उलटा जमाना=वह समय जब भली बात बुरी समझी जाय और कोई नियत अवस्था न हो । अंधेर का समय । उलटा सीधा=बिना क्रम का । अंडबड । बेसिर पैर का । बिना ठीक ठिकाने का । अव्यवस्थित । भला बुरा । जैसे, —(क) उन्होंने जो उलटा सीधा बतलाया वही तुम जानते हो । (ख) हमसे जैसा उलटा सीधा बनेगा, हम कर लेंगे । उलटी खोपड़ी का=औंधी समझ का । जड़ । मूर्ख । उलटी पट्टी पढ़ाना= टेढ़ी सीधी समझाना । और की और सुझाना । भ्रम में डालना । बहकाना । उलटी सुनना=जैसा न हो वैसा सुनना । विपरीत सुनना । उ॰—आपने जो बात सुनी है उलची ही सुनी है ।—सैर॰, पृ॰ १६ । उलटी सीधी सुनना=भला बुरा सुनना । गाली खाना । जैसे,—तुम बिना दम पाँच उलटी सीधी सुने न मानोगे । उलटी सीधी सुनाना=खटी खोटी सुनाना । भला बुरा कहना । फटकारना ।
उलटा २ क्रि॰ वि॰
१. विरुद्ध क्रम से । और तौर से । बेठिकाने । ठीक रीति से नहीं । अंडबंड ।
२. जैसा होना चाहिए उससे और ही प्रकार से । विपरीत व्यवस्था के अनुसार । विरुद्ध न्याय से । जैसे, —(क) उलटा चोर कोतवाल को डाँटै । (ख) तुम्हीं ने काम बिगाड़ा, उलटा मुझे दोष देते हो ।
उलटा ३ संज्ञा पुं॰
१. एक पकवान । पपरा । पोपरा । विशेष—यह चने या मचर के बेसन से बनाय
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "उलटा" आता है (32)
विलोम विपरीत । उलटा । प्रतिकूलअन्यथा विपरीत । उलटा । विरुद्ध । और का औरविपरीत जो मेल में या अनुरूप न हो । जो विपर्यय के रूप में हो । उलटा । विरुद्ध …अपष्ठुर विपरीत । उलटाअपष्ठु विपरीत । उलटाप्रतिकूल जो अनुकूल न हो । खिलाफ । उलटा । विरुद्ध । विपरीतविसदृश जो सदृश या समान न हो । विपरीत । विरुद्ध । उलटाविप्रतीप उलटा । प्रतिकूलप्रतिलोमक विपरीत । उलटाऔंधा उलटा । पट । जिसका मुँह नीचे की ओर हो । जैसे; औंधा बरतनबरकस विपरीत । उलटाअवाडू पु वि॰ विपरीत । उलटाबिरूप विपरीत । उलटामाकूस उलटा । औंधाअधामुख पु वि॰ मुँह के बेल । सिर के बल । ओध । उलटा । उ॰ (क) स्याम भुजनि की सृं…अवितत् घि॰ विरूद्ध । उलटा । यौ.— अवितत्करण । अवितदभाहणअवाङमुख अधोमुख । उलटा । नीचे मुँह काबरखिलाफ प्रतिकूल । उलटा । विरुद्धबरगश्ता प्रतिकूल । उलटा । फिरा हुआ । विपरीतपरीत † ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'प्रेत'अनुकूल जो अनुकूल न होप्रतीक प्रतिकूल । विरुद्धविभिन्न छिदा हुआ । बँटा हुआ । काटकर अलग किया हुआअर्वाचीन पीछे का । आधुनिकअधोमुख नीचे मुख किए हुए । मुँह लटकाए हुएप्रतिलोम कमीन मनुष्य । नीच आदमीविप्रतिषिद्ध जिसका निषेध किया गया हो । जो मना हो । निषिद्ध । (स्मृति)उलथा एक प्रकार का नृत्य । नाचने के समय ताल के अनुसार उछलना । क्रि॰ प्र॰—मार…खिलाफ वेत्र । वेत का वृक्षअल्पमत वे लोग जिनकी संख्या या मत औरों की अपेक्षा कम हो । अल्पसंख्यकचिल्ला चालीस दिन का समय । यौ॰—चिल्ले का जाडा़= बहुत कडी़ सरदी । विशेष—धन के प…प्रातीपक प्रतिकूल आचरण करनेवाला । विरूद्बा- चारी
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें