अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
करम १संज्ञा पुं॰[सं॰ कर्म] १. कर्म । काम । करनी । यौ॰—करमभोग= अपने कर्मों का फल । वह दुःख जो अपने किए हुए कर्मों के कारण हो । करम धरम = आचार व्यवहार । उ॰— जिसे अपने करम धरम की बातें कम मालूम थीं ।— किन्नर॰, पृ॰ १८ । मुहा॰ — करम भोगना = अपने किए का फल पाना । २. कर्म का फल । भाग्य । किस्मत । मुहा॰ — करम फूटना = भाग्य मंद होना । भाग्य बुरा होना । किस्मत खोटी होना । करम टेढ़ा या तिरछा होना= दे॰ 'करम फूटना ।' उ॰—पालागौं छाड़ौ अब अंचल बार बार अंचल करौं तेरी । तिरछे़ करम भयो पूरब को प्रीतम भयो पाँय की बेरी । — सूर (शब्द॰) । यौ॰ —करम का धनी या बली= (१) जिसका भग्य प्रबल हो । भाग्यवान । (२) अभागा । बदकिस्मत — (व्यंग) । करमरेख= भाग्य का लिखा । वह बात जो किस्मत में लिखी हो ।
करम २संज्ञा पुं॰[अ॰] १. मिहरबानी । कृपा । उ॰— करम उनका मदद जब तें न होवे । वली हरगिज विलायत कूँ न पावे । — दक्खिनी, पृ॰ ११४ । २. मुर नाम का गोंद या पश्चिमी गुग्गुल जो अरब और अर्फिका से आता है । इसे 'बंदा करम' भी कहते हैं ।
करम ३संज्ञा पुं॰[देश॰ ] एक बहुत ऊँचा पेड़ जो तर जगहों में, विशेषकर जमुना के पूर्व की ओर, हिमालय पर ३००० फुट की ऊँचाई तक पाया जाता है । विशेष— इसकी सफेद और खुरदरी छाल आध इंच के लगभग मोटी होती है, जिसके भीतर से पीले रंग की मजबूत लकड़ी निकलती है । इस लकडी का वजन प्रति घनफुट १८ से २५ सेर तक होता है । यह लकड़ी इमारतों में लगती है और मेज, अलमारी आदि असबाब बनाने के काम में आती है । इस पेड़ को हलदू वा हरदू भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।