अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
किस्मत संज्ञा स्त्री॰[अ॰ किस्मत] १. प्रारब्ध । भाग्य । नसीब । करम । तकदीर । उ॰—यह न थी हमारी किस्मत कि विसाले यार होता । अगर और जीते रहते यही इंतजार होता ।— कविता कौ॰ । भा॰४, पृ॰ १९ । मुहा॰.—किस्मत आजमाना=भाग्य की परीक्षा करना । किसौ कार्य को हाथ में लेकर देखना, कि उसमें सफलता होती है या नहीं । उ॰—हम कहाँ किस्मत आजमाने जायँ । तू ही जब खजर आजमा न हुआ ।—गालिब॰ । किस्मत उलटना= भाग्य खराब हो जाना । सिम्त खुलना=भाग्य अच्छा होना । किस्मत चमकना=भाग्य प्रबल होना । किस्मत जगना या जागना=भाग्य का अनुकूल होना । किस्मत पलटना=भाग्य में परिवर्तन होना । प्रारब्ध का अच्छे से बुरा या बुरे से अच्छा होना । किस्मत फिरना=दे॰ 'किस्मत पलटना' । किस्मत फूटना=भाग्य का बहुत मंद हो जाना । किस्मत लड़ना= (१) भाग्य की परीक्षा होना । जैसे,—इस समय कई आदमियों की किस्मत लड़ रही हैं, देखें किसे मिलता है । (२) भाग्य खुलना = प्रारब्ध अच्छा होना । जैसे,—उनको किस्मत लड़ गई वे इतने उँचे पद पर पहुँच गए । किस्मत का लिखा पूरा होना = भाग्य का फल मिलना । यौ.—किस्मतवाला = भाग्यवान् । बड़े भाग्यवाला । किस्मत का धनी = जिसका भाग्य प्रबल हो । भाग्यवान् । किस्मत् का हेठा = जिसका भाग्य मंद हो । अभागा । बदकिस्मत । किस्मत का फेर = भाग्य की प्रतिकूलता । किस्मत का लिखा = वह जो भाग्य में लिखा है । करमरेख । २. किसी प्रदेश कावह भाग जिसमे कई जिले हों और जो एक कमिश्नर के अधीन हो । कमिश्नरी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।