🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:43 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कसम
kasama
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कसम संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ कसम] शपथ । सौगंध । उ॰—वल्लाह मेरे सिर की कसम जो न पी जाओ ।—भारतेंदु ग्रं॰, भाग १ पृ॰ ५४५ । क्रि॰ प्र॰—उठाना ।—खाना ।—खिलाना । मुहा॰—कमस उतारना—(१) शपथ का प्रभाव दूर करना । खाई या दिलाई हुई शपथ के अनुसार न चलने पर उसके दोष का परिहार करना । विशेष—खेल में किसी लड़के पर जब दूसरा लड़का शपथ या कसम रख देता है तब वह कुछ वाक्य कहता है जिससे यह समझना है कि शपथ का प्रभाव दूर हो जायगा । (२) किसी काम को नाममात्र के लिये करना ।— जैसे, —कसम उतारने को वे हमारे यहाँ भी होते गए थे । कसम देना, दिलना, रखाना—किसी को शपथ द्वारा बाध्य करना । जैसे—हमारे सिर की कसम, तुम हमारे यहाँ आज आओ । (इस उदाहरण में कसम दी गई है ।) कसम लेना = कसम खिलाना । शपथ उठाने के लिये बाध्य करना । प्रतिज्ञा करना । जैसे, —तुम अपने सिर की कसम खाओ कि वहाँ न जायँगे । (इस उदाहरण में कसम ली गई है ।) किसी बात की कसम खाना—(१) किसी बात के करने की प्रतिज्ञा करना । (२) किसी बात के न करने की प्रतिज्ञा करना । जैसे, —मैने आज से वहाँ जाने की तो कसम खाई है । कसम तोड़ना = शपथ खाकर किसी कार्य को पूरा न करना । प्रतिज्ञा भंग करना । कसम खाने को = नाममात्र को । जैसे, —(क) हमारे पास कसम खाने का एक पैसा नहीं है । (क) कसम खाने को तुम भी पुस्तक हाथ में ले लो । कसम खाने के लिये = दे॰ 'कसम खाने को' । उ॰—तो कसम खाने के लिये बेशक एक जगह है ।—प्रेमघन॰, भा॰२, पृ॰ ४३९ । यौ॰—कसमाकसमी = परस्पर प्रतिज्ञा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कसम" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें