🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:46:22 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कागज
kāgaja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कागज संज्ञा पुं॰ [अ॰ काग़ज़] [वि॰ कागजी]
१. सन, रूई, पटुए, बाँस, लकड़ी आदि को पीसकर या सड़ाकर बनाया हुआ पत्र जिसपर अक्षर लिखे या छापे जाते हैं । यौ॰—कागजपत्र = (१) लिखे हुए कागज । (२) प्रामाणिक लेख; दस्तावेज । मुहा॰—कागज काला करना—व्यर्थ कुछ लिखना । कागज रँगना = कागज पर कुछ लिखना । कागज की नाव = क्षण- भंगुर वस्तु । न टिकनेवाली चीज । कागज की लेखी = ग्रंथों में लिखी बातें जो आँखों से देखी बातों की अपेक्षा कम प्रामाणिक होती है । उ॰—मै कहता हूँ आँखिन देखी, तू कहता कागज की लेखी ।—कबीर श॰, भा॰१, पृ॰ ३५ । कागज दौड़ाना, कागजी घोड़े दौड़ना = खूब लिखापढ़ी करना । खूब चिट्ठीपत्री भेजना । परस्पर खूब पत्र- व्यवहार करना । कागज पर चढ़ाना = कहीं लिख लेना । टाँकना । टीपना ।
२. लिखा हुआ कागज । लेख । प्रामामिक लेख । प्रमाणपत्र । दस्तावेज । जैसे, —जबतक कोई कागज न लाओगे, तुम्हारा दावा ठीक नहींमाना जाएगा । क्रि॰ प्र॰—लिखना ।—लिखवाला ।
३. संवादपत्र । समाचारपत्र । खबर का कागज । अखबार । जैसे—आजकल हम कोई कागज नहीं देखते ।
४. नोट । प्रमिसरी नोट ।—जैसे, —३००००) का तो उनके पास खाली कागज है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कागज" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें