🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:01:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चेहरा
ceharā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चेहरा संज्ञा पुं॰ [फा॰ चेहरह]
१. शरीर का वह ऊपरी गोल और अगला भाग जिसमें मुँह, आँख, माथा, नाक आदि सम्मिलित है । मुखडा । बदन । यौ॰— चेहरा मोहरा = सूरत शकल । आकृति । चेहराशाही = वह रुपया जिसपर किसी बादशाह का चेहरा बना हो । चेहराकुशा = चित्रकार । चेहरानवीश = हलिया लिखनेवाला । चेहराबंदी = हुलिया । मुहा॰— चेहरा उतरना— लज्जा, शोक, चिंता या रोग आदि के कारण चेहरे का तेज जाता रहना । चेहरा जर्द होना = चेहरा सूखना । चेहरे का रंग उतर जाना । उ॰— क्या बताऊँ हाथों के तोते उड गए ।अरे अब क्या होगा सिपहरआरा का चेहरा जर्द हो गया ।— फिसाना॰ भा॰ ३, पृ॰ २९१ । चेहरा तमतमान = गरमी या क्रोध आदि के कारण चेहरे का लाल हो जाना । चेहरा बिगडना = (१) मार खाने के कारण चेहरे की रंगत फीकी पड जाना । (२) निस्तेज या विवर्ण हो जाना । चेहरा बिगाडना = इतना मारना कि सूरत न पहचानी जाय । बहुत मारना । चेहरा भँपना = किसी के मन की बात जेहरे से जान लेना । चेहरा होना = फौज में नाम लिखा जाना । चेहरे पर हवाइयाँउडना = घबराहट से चेहरे का रंग उतर जाना ।
२. किसी चीज का अगला भाग । सामने का रुख । आगा ।
३. कागज, मिट्टी या धातु आदि का बना हुआ किसी देवता, दानव या पशु आदि की आकृति का वह साँचा जो लीला या स्वाँग आदि में स्वरुप बनने के लिये चेहरे के ऊपर पहना या बाँधा जाता है । प्राय:बालक भी मनोविनोद और खेल के ऐसा चेहरा लगाया करते हैं । क्रि॰ प्र॰—उतारना ।— बाँधना । — लगाना । मुहा॰ — चेहरा उठान = नियमपूर्वक पूजन आदि के उपरांत किसी देवी या देवता का चेहरा लगाना । विशेष— हिंदुओं का नियम है कि जिस दिन नृसिंह, हनुमान या काली आदि देवी देवताओं का चेहरा उठाना (लगाना) होता है, उस दिन वे दिन भर उस देवी या देवता के नाम से व्रत या उपवास करते हैं; और तब संध्या समय विधिपूर्वक उस देवी या देवता का पूजन करने के उपरांत चेहरा उठाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "चेहरा" आता है (17)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें