🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:31:41 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रुख
rukha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रुख १ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ रुख]
१. कपोल । गाल ।
२. मुख । मुँह । चेहरा ।
३. चेहरे का भाव । आकृति । चेष्टा । उ॰— (क) रुख रुख भीहे सतर नाहिं सोहि ठहरात । मान हितू हरि वात तें घूमजात लौं जात । —स॰ सप्तक पृ॰ २६७ । (ख) पुनि मुनिवर शंकर रु(ख) ष चीन्हों । चरण गुहा ते बाहर कीन्हों । — स्वामी रामकृष्ण (शब्द॰) । (ग) संकर रुख अवलोकि भवानी । प्रभु मोहिं तजेउ हृदय अकुलानी । तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—रुख मिलाना= मुँह सामने करना । ४ मन की इच्छा जो मुख को आकृत्ति से प्रकट हो । चेष्टा से प्रकट इच्छा या मरजी । उ॰— राम रुख निरषि हरषौ हिये हनुमान मानो खेलवार खोली सीस ताज बाज की । —तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—रुख देना=प्रवृत्त होना । ध्यान देना । रुख फेरना या बदलना=(१) ध्यान किसी दूसरी ओर कर लेना । प्रवृत्त न होना । (२) अवकृपा करना । नाराज होना ।
५. कृपादृष्टि । मेहरबानी को नजर ।
६. सामने या आगे का भाग । जैसे,—(क) वह मकान दक्खिन रुख का है । (ख) कुरसी का रुख इधर कर दो ।
७. शतरंज का एक मोहरा जा ठीक सामने, पीछे, दाहिने या बाएँ चलता है, तिरछा नहीं चलता । इसे रथ, किश्ती और हाथी भी कहते हैं ।
रुख २ क्रि॰ वि॰
१. तरफ । ओर । पार्श्व । उ॰— मनहुँ मघा जल उमगि उदधि रुख चले नदी नद नारे । —तुलसी (शब्द॰) ।
२. सामने । उ॰— निज निज रुख रामहिं सब देखा । कोउ न जान कछु मरम विशेष । —तुलसी (शब्द॰) ।
रुख ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ रुक्ष]
१. दे॰ रुख ।
२. एक प्रकार की घास जिसे वरक तृण कहते हैं ।
रुख ४ वि॰ [हिं॰ रुखा] दे॰ रुखा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "रुख" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें