🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:55:25 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रूखा
rūkhā
ⓘ "रुखा" ठीक इसी रूप में नहीं मिला — निकटतम शब्द दिखाया गया है।
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
रूक्ष (3.3.238)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रूखा १ वि॰ [सं॰ रुक्ष, रूक्ष, प्रा॰ रुक्ख]
१. जो चिकना न हो । जिसमें चिकनाहट का अभाव हो । चिकना का उलटा । अस्निग्ध । जैसे,—रूखा बाल, रूखा शरीर ।
२. जिसमें घी, तेल आदि चिकने पदार्थ न पड़े हों । जैसे—रूखी रोटी, रूखी दाल ।
३. जो चटपटा न हो । जो खाने में रुचिकर और स्वादिष्ट न हो । सीठा । उ॰—(क) कैसे सहब खिनहिं खिन भूखा । कैसे खाब कुरकुटा रूखा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) साँच झूठ करि माया जोरी आपुन रूखो खातो । सूरदास कछु थिर नहिं रहिहैं जो आयो सो जातो ।—सूर (शब्द॰) । मुहा॰—रूखा सूखा = जिसमें चिकना और चरपरा पदार्थ न हो । बिना घी और चटपटे पदार्थो के । जेसे,—रूखा सूखा जो मिला वही, खाकर पड़ रहा ।
४. जिसमें रस न हो । सूखा । शुष्क । नीरस ।
५. जिसका तल सम न हो । वरदरा । जैसे,—यह कागज कुछ रूखा दिखाई पड़ता है । यौ॰—रूखा माल = नक्काशी किया हुआ बरतन (कसेरा) ।
६. जिसमें प्रेम न हो । स्नेहरहित । नीरस फोका । उदासीन । उ॰—(क) रूखे सूखे जे रहत नेह बास नहिं लेत । उनतें वे अखियाँ भली नेह परसि जिय देत ।—रसनिधि (शब्द॰) । (ख) सतर भाँह रूखे वचन करत कठित मन नीठि । कहा करौं ह्वै जाति हरि हेरि हंसौही दिठि ।—बिहारी (शब्द॰) । (ग) वे ही नैन रूखे से लगत और लोगन को वेई नैन लागत सनेह भरे नाह कै ।—मतिराम (शब्द॰) ।
७. परुप । कठोर । उ॰—(क) मुख रूखी बातें कहै जिस में पी की भूख । धीर अधीरा जानिए जैसे मीठी ऊख ।—केशव (शब्द॰) । (ख) उतर न देइ दुसह रिस रूखी । मृगिन्ह चितव जस बधिन भूखी ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—रूखा पड़ना या होना = (१) वेमुरौवती करना । शील संकोच का त्याग करना । (२) क्रुद्ध होना । नाराज होना रोष प्रकट करना । तीखा पड़ना । उ॰—पूछि क्यों रूखों पड़ति सग- बग रही सनेह । मनमोहन छबि पर कटी कहै कटयानी देह ।— बिहारी (शब्द॰) । (ख) भोजन देहु भए वे भूखे । यह सुनिकै ह्वँगे वे रूखे ।—सूर (शब्द॰) ।
८. उदासीन । विरक्त । उ॰—(क) नाहिन राम राज के भूखे । धरम धुरीन विषय रस रूखे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) सजल नयन कछु मुख करि रूखा । चितइ मातु लागी अति भूखा ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) नेह लगे से ये बदन चिकने सरस दिखाई । नेह लगाए भावतो क्यों रूखो हाइ जाइ ।—रसानिधि (शब्द्॰) ।
रूखा २ संज्ञा पुं॰ एक प्रकार की छेनी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "रुखा" आता है (25)
अरसिक जो रसिक न हो । अरसज्ञ । रूखारूक्ष जो चिकना या कोमल न हो । रूखा । स्निग्ध का उलटा । दे॰ 'रुक्ष' । यौ॰—रूक…लूक्ष रूक्ष । रूखालूखा पु वि॰ बिना चिकनाहट का । रूखाकमरंद कम उबाला । कच्चा । जो ठीक से सीझा न हो । रूखा । मोटायवशाक एक प्रकार का साग जो वैद्यक के अनुसार मधुर, रूखा, शीतवीर्य और मलभेदक मा…रुरुक्षु चिकना का उलटा । रूखा । रुक्षशाल एक प्रकार का प्रसिद्ध वृक्ष । सखुआ । साखू । सालू । विशेष—यह हिमालय पर्…जांगल तीतरउदासीन विरक्त । जिसका चित्त हट गया हो । प्रपंचशून्यनदीनिष्पाव एक प्रकार का धान जिसका चावल कड़वा होता है । बोरो । विशेष—वैद्यक में यह…त्रिजातक इलायची (फल), दारचीनी (छाल) और तेजपत्ता (पत्ता) इन तीन पर्कार के पदार्थ…वातातिसार एक प्रकार का अतिसार जो वायुविकार से होता है । विशेष—इसमें लालाई लिए हु…जौ पु अव्य॰कोदो एक प्रकार का कदन्न जो प्राय:सारे भारतबर्ष में होता है । कोदरा । कोदई ।…चीता बिल्ली की जाति का एक प्रकार का बहुत बडा़ हिंसक पशु । विशेष—यह प्रायः द…सूरन एक प्रकार का कंद जो सब शाकों में श्रेष्ठ माना गया है । जमींकंद । ओल । …चरेरा कड़ा और खुरदुराबाजरा एक प्रकार की बड़ी घास जिसकी बालो में हरे रंग के छोटे छोटे दान लगते हैं…मैनफल मझोले आकार का एक प्रकार का झाड़दार और कँटीला वृक्ष । विशेष—इस वृक्ष की…साठनाठ जिसकी पूँजी नष्ट हो गई हो । निर्धन । दरिद्रअकलखुरा अकेले खानेवाला । स्वार्थी । मतलबी । लालचीसूरजमुखी एक प्रकार का पौधा जिसमें पीले रंग का बहुत बड़ा फूल लगता हैं । विशेष—यह…रौद्रकेतु बृहत्संहिता के अनुसार आकाश के पूर्वदक्षिण मार्ग में शूल के अग्रभाग के …सुगंधबाला क्षुप जाति की एक प्रकार की वनौषधि । विशेष—यह पश्चिमोत्तर प्रदेश, सिंध,…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें