🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:02:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चीता
cītā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चीता १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चित्रक]
१. बिल्ली की जाति का एक प्रकार का बहुत बडा़ हिंसक पशु । विशेष—यह प्रायः दक्षिणी एशिया और विशेषतः भारत के जंगलो में पाया जाता है । यह आकार में बाघ से छोटा होता है और इसकी गरदन पर अयाल नहीं होती । इसकी कमर बहुत पतली होती है और इसके शरीर पर लंबी, काली और पीली धारियाँ होती हैं जो देखने में बहुत सुंदर होती हैं । यह बहुत तेजी से चौकडी़ भरता है और इसी प्रकार प्रायः हिरनों को पकड़ लेता है । यह साधारणतः बहुत हिंसक होता है और प्रायः पेट भरे रहने पर भी शिकार करता है । संध्या समय यह जलाशयों के किनारे छिपा रहता है और पानी पीनेवाले जानवरों को उठा ले जाता है । चीता मनुष्यों पर जल्दी आक्रमण नहीं करता; पर एकबार जब इसका मुँह में आदमी का खून लग जाता है, तो फिर वह प्रायः गावों में उसी के लिये घुस जाता है और मनु्ष्यों के बालकों को उठा ले जाता है । यह पेड़ पर नहीं चढ़ सकता, पर पानी में बहुत तेजी से तैर सकता है । इसकी मादा एक बार में ३-४ तक बच्चे देती है । भारत में इसका शिकार किया जाता है । कहीं कहीं बडे़ आदमी इसे दूसरे जानवरों का शिकार करने के लिये भी पालते हैं । इसका बच्चा पकड़कर पाला भी जा सकता है ।
२. एक प्रकार का बहुत बडा़ क्षुप जिसकी पत्तियाँ जामुन की पत्तियों से मिलती जुलती होती हैं । विशेष—इसकी कई जातियाँ है जिनमें अलग अलग सफेद, लाल, काले या पीले फूल लगते हैं । पर सफेद फूलवाले चीते के सिवा और रंग के फूलवाले चीते बहुत कम देखने में आते हैं । इसके फूल बहुत सुगंधित और जूही के फूलों से मिलते जुलते होते हैं और गुच्छों में लगते हैं । इसकी छाल और जड़ ओषधि के काम में आती है । यह बहुत पाचक होता है । वैद्यक में इसे चरपरा हलका, अग्निदीपक, भूख बढा़नेवाला, रूखा, गरम और संग्रहणी, कोढ़, सूजन, बवासीर, खाँसी और यकृत् दोष आदि को दूर करनेवाला तथा त्रिदोषनाशक माना है । कहते हैं, लाल फूलेवाले चीते की जड़ के सेवन से स्थूल हो जाता है और काले फूल के चीते की जड़ के सेवन से बाल काले हो जाते हैं । पर्या॰—चित्रक । अनल । वह्नि । विभाकर । शिखावान् । शुष्मा । पावक । दारण । शंबर । शिखी । हुतभुक् । पाची । इसके अतिरिक्त अग्नि के प्रायः सभी पर्याय इसके लिये व्यवहृत होते हैं ।
चीता २ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ चित्त] चित्त । हृदय । दिल । उ॰—अति अनंद गति इंद्री जीता । जाको हरि बिन कबहुँ न चीता ।— तुलसी ग्रं॰ पृ॰ १० ।
चीता ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰चेत] संज्ञा । होश हवास । उ॰—तिन को कहा परेखो कीजे कुबजा के मीता को । चढ़ि चढ़ि सेज सातहुँ सिंधू बिसरी जो चीता को ।—सूर (शब्द॰) ।
चीता ४ वि॰ [हिं॰ चेतना या चीतना] [वि॰ स्त्री॰ चीती] सोचा हुआ । विचारा हुआ । जैसे,—अब तो तुम्हारा चीता हुआ । यौ॰—मनचीता । मनचीती ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चीता" आता है (40)
शार्दूल चीताशवल चीता । चित्रकषडूषण वैद्यक में ये छह् गरम मसाले—पीपल, पिपलामूल, चव्य, चीता, सोंठ और काली म…क्षुद्रशार्दूल चीता । चित्रकमृगांतक चीतामृगाद मृगादन संज्ञा पुं॰ सिंह, चीता, बाध इत्यादि वनजंतु जो मृगों को खाते हैंविजयभैरव वैद्यक में एक प्रकार का रस । विशेष—इसमें हड़ का छिलका, चीता, इलायची, त…शर्जा चीता । शेरचित्रशार्दूल चीतापिप्पल्यादिगणा सुश्रुत के अनुसार ओषधियों का एक वर्ग जिसके अंतर्गत पिप्पली, चीता, अदरख…अशन भोजन । आहार । अन्नदाहक जलानेवालाज्वलन जलने का कार्य या भाव । जलन । दाहधनंजय धन को जीतने अर्थात् प्रास करनेवालावह्नि अग्निव्याड साँपकृशानु अग्निचित्रक तिलकपृदाकु साँपज्योतिष्क ग्रह, तारा, नक्षत्र आदि का समूहतरक्ष लकड़बग्धानखायुध शेरमृगारि सिंहनखरायुध शेरचित्रांग जिसका अंग विचित्र हो । जिसके अंग पर चित्तियाँ, धारियाँ होंतनूनपात् तनूनपाद् संज्ञा पुं॰हिमाराति अग्नि । आगशोचिष्केश अग्निश्वव्याघ्र हिंस्र पशुनखी शेरकर्वरी दुर्गासप्तार्चि अग्नि । सप्तांशुपाठी पाठ करनेवाला । पाठक । पढ़नेवालाद्वीपी व्याघ्र । बाघवनश्वा स्यार । गोदड़शुष्मा अग्निक्षारपाक मोथ के पौधे से निकले हिए क्षार को कोरैया, पलाश, बहेड़ा, लोध, केला, चीत…गुलदार एक प्रकार का सफेद रंग का कबूतर जिसपर लाल या काले रंगे के छोटे छोटे कई …वरुणादिगण पेड़ों और पौधों का एक वर्ग । विशेष—सुश्रुत में इस वर्ग के अंतर्गत बरुन…हिंग्वादि चूर्ण संज्ञा पुं॰ हींग के योग से बनी हुई एक बुकनी । विशेष—भूनी हींग, प…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें