🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:08:21 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

शाल
śāla
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
मछलियों के भेद (1.10.19) रोहित · मद्गुर · राजीव · शकुल · तिमि
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
शाल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक प्रकार का प्रसिद्ध वृक्ष । सखुआ । साखू । सालू । विशेष—यह हिमालय पर्वत पर सतलज से आसाम तक, मध्य भारत के पूरब प्रांत में पश्चिम वंगाल की पहाड़ियों पर और छोटा नागपुर के जंगलों में उत्पन्न होता है । इसका वृक्ष बहुत बड़ा और विशाल होता है । छोटे वृक्षों की छाल प्रायः दो इंच मोटी खुरदरी, काले रंग की और रेशेदार होती है । कच्ची लकड़ी सफेद रंग की और जल्दी बिगड़नेवाली होती है । सार भाग जब ताजा होता है तब कुछ पीलापन लिए हुए भूरे रंग का होता है परंतु सुखने पर काला हो जाता है । पत्ते चिकने, चमकीले, अंडाकार, ६ से १० इंच तक लंबे और ४ से
६. इंच तक चौड़े होते हैं । डालियों के अंत में फूलों के गुच्छे लगते हैं । पुष्पदल लंबे और हलके पीले रंग के आते हैं; और किंचित् अंडाकार तथा अनीदार होते हैं । फल गोल और आध इंच लंबा होता है । वसंत में यह फूलता है और वर्षा के प्रापंभ में इसके फल पक जाते हैं । इसकी लकड़ी मकान आदि बनाने में अधिकता से काम में आती है । इससे एक प्रकार का लाल रंग निवलता है । इसके बीजो का तेल निकालकर जलाने के काम में लाया जाता है । दुर्भिक्ष में फलों का आटा खाने के काम में आता है । यह दो प्रकार का होता है-एक बड़ा शाल और दूसरा पीतशाल या विजयसार । वैद्यक के अनुसार यह चरपरा, कड़वा, रूखा, स्निग्ध, गरम, कसैला, कांतिजनक तथा कफ, पित्त, घाव, पसीना, कृमिरोग, योनिरोग, प्रमेह, कुष्ठ, विस्फोटक आदि रोगों को दूर करनेवाला है । इसके पत्ते और गोंद प्रायः ओषधि के काम में आते हैं । पर्या॰—साल । अश्वकर्ण । शंकुवृक्ष । लतातरु । यक्षधूप । आदि ।
२. एक प्रकार की मछली ।
३. वृक्ष । पेड़ ।
४. एक नदी का नाम ।
५. वृक के एक पुत्र का नाम ।
६. राजा शालिवाहन का एक नाम ।
७. राल । धूना ।
८. घेरा । बाड़ा । बाड़ (को॰) ।
शाल २ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰] एक प्रकार की ऊनी या रेशमी चादर जिसके किनारे पर प्रायः बेल बूटे आदि बने होते हैं । दुशाला । यौ.—शालदुशाला । शालदोज । शालबाफ ।
शाल पु ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शाला] घर । कक्ष । कमरा । उ॰—ऊँचे मंदिर शाल रसोई । एक घरी पुनि रहन न होई ।—संत रवि॰, पृ॰ १३४ ।
शाल ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शल्य] एक प्रकार की बर्छी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. शाल mfn. (fr. शृ for श्रि) being in a house &c., ŚBr. (˚लम् ind. ‘at home’, ib.)
शाल m. (also written साल), an enclosure, court, fence, rampart, wall, Inscr.; Kāv.
the Śāl tree, Vatica Robusta (a valuable timber tree), MBh.; Kāv. &c.
Artocarpus Lacucha, L.
any tree, L.
a kind of fish, Ophiocephalus Wrahl, Vās.
N. of a son of Vṛka, BhP.
of king Śāli-vāhana, L.
of a river, W.
शाल n. (ifc.) = शाला (col. 2).
2. शाल m. (for 1. See col. 1) = शल, g. ज्वल्-आदि
शाल m. n. (also written साल) g. अर्धर्चादि.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1067,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
शालः 1 N. of a tree (very tall [] and stately), Shorea Robusta; R. 1. 38; Śi. 3. 40. --2 A tree in general; R. 1. 13; Ve. 4. 3. --3 An enclosure, a fence. --4 A kind of fish. --5 N. of king Sālivāhana. --Comp. --ग्रामः a kind of sacred stone said to be typical of Viṣṇu, as the Phallus is of Śiva. ˚गिरि N. of a mountain. ˚शिला the Sālagrāma stone. --जः, --निर्यास; exudation of the Sāla tree, resin; R. 1. 38. --भंजिका {1} a doll, puppet, statue; Vb. 1; N. 2. 83. {2} a courtezan, harlot. --भंजी a doll, puppet. --वेष्ट्रः the resin of the Sāla tree.; cf. साल. --सारः {1} a superior tree. {2} asa foetida.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1041-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
शाल कथने भ्वा० आत्म० सक० सेट् चङि न ह्रस्वः । शालते अशालिष्ट ।
शाल पु० शल--घञ् । १ मत्स्यभेदे २ प्राकारे स्वनामख्याते ३ वृक्षभेदे अमरः । ४ बृक्षमात्रे राजनि० दन्त्यादिस्तु वृक्षमात्रे “रसालः सालः समदृश्यतामुना” इति नैषधम । ५नदभेदे शब्दच० । ६ शालिवाहननृपे विश्वः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5100,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
शाल, ङ ऋ कत्थने । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (भ्वा०- आत्म०-सक०-सेट् ।) कत्थने प्रशंसायाम् । ङ, शालते गुणिनं गुणी । ऋ, अशशालत् । इति दुर्गादासः ॥
शालः, पुं, (शल्यते प्रशंस्यते इति । शाल + घञ् ।) मत्स्यभेदः । गजाड इति ख्यातः । प्राकारः । वृक्षविशेषः । तत्पर्य्यायः । सर्जः २ कार्ष्यः ३ अश्वकर्णकः ४ शस्यसम्बरः ५ । इत्य- मरः ॥ शङ्कुवृक्षः ६ । इति रत्नमाला ॥ नद- भेदः । इति शब्दरत्नावली ॥ शालनृपः । स तु शालिवाहनराजः । इति विश्वः ॥ वृक्षमात्रम् । इति राजनिर्घण्टः ॥ * ॥ शालो झसे धीवर एव दाश इत्युष्मभेदात्तालव्यादिः । दन्त्यादिश्च । कैवर्त्त इव बद्धराजीवोत्पलसालो वसन्तकाल आजगाम । इति वासवदत्तश्लेषात् । कैवर्त्त- पक्षे सालो मत्स्यविशेषः । वसन्तपक्षे सालस्य पुष्पं सालम् । इति भरतः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-060-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "शाल" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें