🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:58:31 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जौ
jau
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जौ २पु अव्य॰ [सं॰ यद्]
१. यदि । अगर । उ॰—(क) जो करनी समुझे प्रभु मोरी । नहिं निस्तार कल्प शत कोरौ ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) जो बालक कछु अनुचित करहीं । गुरु, पिंतु मातु मोद मन भरहीं ।—तुलसी (शब्द॰) ।
जौ १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ यव]
१. चार पाँच महीने रहनेवाला एक पौधा जिसके बीज या दाने की गिनती अनाजों में है । विशेष—यह पौधा पृथ्वी के प्राय: समस्त उष्ण तथा समप्रकृतिस्थ स्थानों में होता है । भारत का यह एक प्राचीन धान्य और हविष्यान्न है । भारतवर्ष में यह मैदानों के अतिरिक्त प्राय: पहाड़ों पर भी १४००० फुट की उँचाई तक होता है । इसकी बोआई कार्तिक अगहन में होती है और कटाई फागुन चैत में होती है । इसका पौधा बहुत कुछ गेहूँ का सा होता है । अंतर इतना होता है कि इसमें जड़ के पास से बहुत से डंठल निकलते है जिन्हें कभी कभी छाँटकर अलग करना पड़ता है । इसमें टूँड़दार वाल लगती है जिसमें कोश के साथ बिलकुल चिपके हुए दाने पंक्तियों में गुछे रहते हैं । दानों के ऊपर का नुकीला कोश कठिनाई से अलग होता है, इसी से यह अनाज कोश सहित बिकता है, पर काशमीर में एक प्रकार का जौ ग्रिम नाम का होता है जिसके दाने गेहूँ की तरह कोश से अलग रहते हैं । गेहूँ के समान जो के या जौ की गूरी के भी आटे का व्यवहार होता हैं । भूसी रहित जौ या उसके मैदा का प्रयोग रोगियों के लिये पथ्य के काम आता है । सूखे हुए पौधे का भूसा होता है जो चौपायों को प्रिय, लाभकर है और उनके के खाने के काम में आता है । यूरोप में और अब भारतवर्ष के भी कई स्थानों में जौ से एक प्रकार की शराब बनाई जाती है । जौ कई प्रकार के होते है । इस अन्न को मनु्ष्य जाति अत्यंत प्राचीन काल से जानती है । वेदों में इसका उल्लेख बराबर है । अब भी हवन आदि में इस अन्न का व्यवहार होता है । ईसा से २७०० वर्ष पहले चीन के बादशाह शिनंद ने जिन पाँच अन्नों को बोआया था उनमें एक जौ भी था । ईसा से १०१५ वर्ष पहले सुलेमान बादशाह के समय में भी जौ का प्रचार खूब था । मध्य एशिया के करडँग नामक स्थान के खँडहर के नीचे दबे हुए जौ स्टीन साहब को मिले थे । इस खँड़हर के स्थान पर सातवीं शताब्दी में एक अच्छा नगर था जो बालु में दब गया । वैद्यक में जो तीन प्रकार के माने गए हैं—शूक, निःशूक और हरित वर्ण । शूक को अव, नि:शूक को अतियव और हरे रंग के यव को स्तोक्य कहते हैं । जो शीतल, रूखा, वीर्यवर्धक, मलरोधक तथा पित्त और कफ को दूर करनेवाला माना जाता है । यव से अतियव और अतियव से स्तोक्य (घोड़जई भी) हीन गुणवाला माना जाता है । पर्या॰—यव । मेध्य । सितशूल । दिव्य । अक्षत । कंचुकि । धान्यराज । तीक्ष्णशूक । तुरयप्रिय । शक्तु । हयेष्ट । पवित्र धान्य । मुहा॰—जौ जौ बढ़ना = धीरे धीरे बिना लक्षित हुए बढ़ना या विकसित होना । तिल तिल बढ़ना । क्रमशः बढ़ना । जौ बराबर = जौ के दाने के बराबर लंबा । जौ भर = जौ के दाने के परिमाण का । खाए पिए सौ सौ हिसाब करे जौ जौ, या दे ले सौ सौ हिसाब करे जौ जौ = अधिक से अधिक सामुहिक व्यय करे पर हिसाब पाई पाई या पैसे पैसे का रखे ।
२. एक पौधा जिसकी लचीली टहनियों से पंजाब में टोकरे झाड़ु आदि बनते हैं । मध्य एशिया के प्राचीन खँड़हरों में मकान के परदों के रूप में इसकी टट्टियाँ पाई गई हैं ।
३. एक तौल जो ६ राई (खरदल) के बराबर मानी जाती है ।
जौ २ † अव्य॰ [सं॰ यद्] यदि । अगर । उ॰—जौ लरिका कछ ु अनुचित करहीं । गुरु पितु मातु मोद मन भरहीं ।—तुलसी (शब्द॰) ।
जौ ३ क्रि॰ वि॰ [हिं॰] जब । यौ॰—जौ लौं, जौ लगि, जौ लहि = जब तक ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जौ" आता है (31)
हवन किसी देवता के निमित्त मंत्र पढ़कर घी, जौ, तिल आदि अग्नि में डालने का क…कणिश अनाज की बाल । जौ, गेहूँ आदि की बालप्रवेट यव । जौप्रावट यव । जौयवक जौयावक जौसितशूक जौ । यवहयप्रिय जौ । यवधान्यराज जौतीक्ष्णशूक यव । जौतुरंगप्रिय जौ । यवपवित्रधान्य जौ । यवशीतशूक जौ । यवसप्तधान्य जौ, धान, उरद आदि सात अन्नों का मेल जो पूजा में काम आता हैजई जौ की जाति का एक अन्न । विशेष—इसका पौधा जौ के पौधे से बहुत मिलता जुलता…हयेष जौ । यवकणीसक पु संज्ञा स्त्री॰ अनाज की बाल । जौ, गेहूँ इत्यादि की बाल ।—(डिं॰ ।)पचवाई एक प्रकार की देशी शराब जो चावल, जौ, ज्वार आदि से चुआई जाती हैसुल्त जौ । यवतुरंगयम जौ । यवफल वनस्पति में होनेवाला वह बीच अथवा पोषक द्रव्य या गूदे से परिपूर्ण बीजको…शित कृश । दुर्बलशूक अन्न की बाल या सींका जिसमें दाने लगते हैंहव्य घृत । घीअक्षत क्षत या घाव से रहित । व्रणशून्यकुंतल सिर के बाल । केशहवनीय जो हवन के योग्य हो । जिसे आहुति के रूप में अग्नि में डालना होकिंशारु बाण । शरहविष्यान्न वह अन्न या आहार जो यज्ञ के समय किया जाय । खाने की पवित्र वस्तुएँ । जैस…शतपर्विका दूबधान्यपति चावल
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें