🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:10:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कुटकी
kuṭakī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कुटकी १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कुटका]
१. एक पौधा जिसकी जड़ शीतल प्रकृति की होती है और दवा के काम में आती है । विशेष—यह पश्चिमी और पूरबी घाटों में तथा अन्य पहाड़ी प्रदेशों मे ं भी होता है । इसकी पत्तियाँ लंबी लंबी कटावदार और ऊपर को चौड़ी होती है । इसकी जड़ में गोल गोल बेड़ौल गाँठे पड़ते है जो औषध के काम में आती है । स्वाद में कुटकी कड़वी, चरपरी और रूखी होती है । प्रकृति इसकी शीतल है । यह भेदक, कफनाशक, तथा पित्तज्वर, श्वास, कोढ़ और कृमि को दूर करनेवाली मानी जाती है । इसमें दीपक और मादक गुण भी होता है । यह २ रत्ती से ४ रत्ती तक खाई जा सकती है । इसे काली कुटकी भी कहते हैं । पर्या॰—तिक्ता । काडैरुहा । अरिष्टा । चक्रांगी । शकुलादिनी । कटुका । मत्स्यपित्ता । नकुलासादिनी । शतपर्वा । द्विजांगी । मलभेदिनी । कृष्णा । कृष्णोमेदा । कृष्णभेदी । महौषधि । कटवी । अंजनी कटु । वामघ्नी । चित्रांगी ।
२. एक जड़ी जो शिमले से काश्मीर तक पाँच से दस हदार फुट की ऊँचाई पर पहाड़ों में होती है । यह जिनशियन नाम की अंग्रेजी दवा के स्थान में व्यवहृत होती है । यह बल औऱ वीर्यवर्धक होती है ।
कुटकी २ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. एक छोटी चिड़िया । विशेष—यह भारत के घने जंगलों में होती है और ऋतु के अनुसार रंग बदलती है । यह पाँच इँच लंबी होती है और तीन चार अंडे देती है । यह कभी जोड़े में और कभी फुट रहती है । बोली इसकी कड़ी होती है । यह पत्ते, फूल, बाल, कपास आदि गूँथकर घोंसला बनाती है ।
२. बादिए के पेंच का वह भाग, जिसमें लोहे की कीलों या छड़ों में पेंच बनाया जाता है ।
कुटकी † ३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कुटका = छोटा टुकड़ा] कंगनी । चेना ।
कुटकी ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कटु+कीट] एक उड़नेवाला कीड़ा जो कुत्ते, बिल्ली आदि पशुओं के शरीर के रोयों में घुसा रहता है और उन्हें काटता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कुटकी" आता है (31)
अशोका कुटकीतिक्ता कुटकी । कटुकावांतिदा कुटकीचक्रांगी कुटकीमलभेदिनी कुटकीशकुलादनी कुटकी । कटुकीद्विजांगी कुटकीतिक्तरोहिणी कुटकीधन्वंतरिग्रस्ता कुटकीकटुकी कुटकीसुकाष्ठा कुटकीचित्रकोण कुटकीद्विजांगिका कुटकीशकुला कुटकी । कटुकीपामध्नी कुटकीवांतिका कुटकीकृष्णाभेदा कुटकीजननी उत्पन्न करनेवालीअंजनी हनुमान की माता अंजनाप्रियंगु कँगनी नाम का अन्नसुवल्ली बकुची । सोमराजीतिक्तिका तितलौकीमहौषधी सफेद भटकटैया । श्वेत कंटकारीअरिष्टा कश्यप ऋषि की स्त्री और दक्ष प्रजापति की पुत्री जिससे गंधर्व उत्पन्न हु…शतपर्वा दूर्वा घास । दूबरक्तांगी मजीठअरिष्टिका रीठीपिस्सू एक छोटा उड़नेवाला कीड़ा जो मच्छड़ों की तरह काटता और रक्त पीता है । कुट…सोमधृत रोगों की एक औषध । विशेष—इसके बनाने की विधि इस प्रकार है—सफेद सरसों बच,…लाक्षादि तैल संज्ञा पुं॰ वैद्यक में एक प्रकार का तेल । विशेष—साधारण तेल में लाख…सकुलादनी गरेठी । महाराष्ट्री लता
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें