अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
कोठा संज्ञा पुं॰[सं॰ कोष्ठक] १. बड़ी कोठरी । चौड़ा कमरा । २. कमरा । वह स्थान जहाँ बहुत सी चीजें संग्रह करके रखी जाय । भंडार । यौ॰—कोठादार । कोठारी । ३. मकान में छत या पाटन के ऊपर का कमरा । अटारी । बड़ा मकान । व्यापारी, महाजन या संपन्न व्यक्ति का पक्का बड़ा मकान । यौ॰—कोठेवाली=बाजारू स्त्री । वेश्या । मुहा॰—कोठे पर चढ़ना=किसी ऐसे स्थान पर पहुँचाना जहाँ सब लोग देख सकें । अधिक ज्ञात या प्रसिद्ध होना । जैसे,— (बात) ओठो निकली, कोठों चढ़ी । कोठे पर बैठना=वेश्या बनाना । कसब कमाना । ४. उदर । पेट । पक्वाशय । मुहा॰—कोठा बिगड़ना=अपच आदि रोग होना । कोठा साफ होना=साफ दस्त होने के बाद पेट का हलका हो जाना । ५. गर्भाशय । धरन । मुहा॰—कोठा बिगड़ना=गर्भाशय में किसी प्रकार का रोग होना । ६. खाना । घर । जैसे,—शतरंज या चौपड़ के कोठ । मुहा॰—कोठा खींचना=लकीरों से खाना बनाना । कोठा भरना= हिंदुओं में कार्तिक स्नान करनेवाली स्त्रियों का विशेष तिथियों को भूमि पर ३५ खाने खींचकर ब्राह्मण को दान देने के अभिप्राय से उनमें अन्न, वस्त्र आदि पदार्थ भरना । ७. किसी एक अंक का पहाड़ा जो एक खाने में लिखा जाता है । जैसे,—आज उसने चार कोठे पहाड़े याद किए । ८. शरीर या मस्तिष्क का कोई भीतरी भाग, जिसमें कोई विशेष शक्ति रहती हो । मुहा॰—कोठों में चित्त भरमना या जाना=अनेक प्रकार की आशंकाएँ होना । जैसे,—तुम्हारे चले जाने पर मुझे बहुत चिंता हुई, न जाने कितने कोठों में चित्त भरमा । किसी कोठे में चित्त जाना=किसी प्रकार की प्रवृत्ति या वासना होना । अंधें कोठे का=मूर्ख । बेवकूफ । विचारशून्य । कोठा न होना या कोठा साफ होना=अंतःकरण शुद्ध होना । हृदय में कोई बुरा विचार न रहना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।