🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:00:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ख्याल
khyāla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ख्याल १ संज्ञा पुं॰ [अ॰ खयाल] [वि॰ ख्याली]
१. ध्यान । मुहा॰—ख्याल करना = सोचना । याद करना । ख्याल पड़ना = ध्याब में आना । याद आना । ख्याल पर चढ़ना = दे॰ 'खल पड़ना' । ख्याल में आना = समझ में आना । ख्याल में रखना = न 'ख्याल रखना । देखते भालतेर हना । याद रखना । स्मरण रखना । ख्याल रहना = याद रहना । ख्याल से उतरना या उतर जाना = भूल जाना । विस्मृत हो जाना । किसी के ख्याल पड़ना = किसी के पीछे पड़ना । किसी को दिक करने पर उतारू होना । उ॰—राधा मन मैं यहै विचारति । ये सब मेरे ख्याल परी हैं अबहीं बातन लै निरुआरति ।—सूर (शब्द॰) ।
२. अनुमान । अंदाज । अटकल । जैसे,—हमारा ख्याल है कि वह यहाँ नहीं आवेगा । मुहा॰—ख्याल बाँधना = अनुमान लगाना । कल्पना करना ।
३. विचार । भाव । संमति । जैसे,—उनके बारे में आपका क्या ख्याल है ।
४. आदर । लिहाज । अदब । मुहा॰—ख्याल करना = रिआयत करना । ख्याल में लाना = (१) रिआयत करना । (२) महत्वपूर्ण समझना । ख्याल रखना = (१) लिहाज रखना । (२) कृपादृष्टि रखना ।
५. एक विशेष प्रकार का गान जिसमें केवल एक स्थायी पद और एक अंतरा होता है तथा अधिकतर श्रृंगार रस का वर्णन रहता है । यह अनेक राग रागनियों का होता है और तिल- वाड़ा तालपर गाया बजाया जाता है । जैसे,—ख्याल केदारा, ख्याल देश, ख्याल जैतश्री, ख्याल सिंदूरिया आदि ।
६. लाघनी गाने का एक ढंग ।
ख्याल २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ खेल] खेल । क्रीड़ा । हँसी । दिल्लगी । उ॰—(क) यह सुनि रुकमिनि भई बेहाल । जान परयो नहि हरि को ख्याल ।—सूर (शब्द॰) । (ख) कंत बीस लोचन बिलोकिये कुमंत फल ख्याल लका लाई कपि राँड़ की सी झोपड़ी ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ख्याल" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें