🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:54:12 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गर्जन
garjana
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गर्जन १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. भीषण ध्वनि । गरजना । गरज । गभीर नाद । यौ॰—गर्जन तर्जन = (१) तड़प । (२) डाँट डपट ।
२. शोर । आवाज । कोलाहल [को॰] ।
३. क्रोध । आवेश [को॰] ।
४. संग्राम । रण । युद्ध (को॰) ।
५. तिरस्कार । झिड़की । भर्त्सना [को॰] ।
गर्जन २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] शाल की जाति का एक पेड़ । विशेष—इसके जंगल के जंगल हिंदुस्तान में ट्रावंकोर, मलाबार, कनारा, कोंकन, चटगाँव, बरमा, अंडमान आदि में पाए जाते हैं । इसके पेड़ पीले रंग के, सीधे और सौ सवा सौ हाथ ऊँचे होते हैं और इलकी डालियाँ बहुत दूर तक नहीं फैलतीं । इनके कई भैद हैं, जिनमें से कुछ सदाबहार भी होते हैं । इस पेड़ से एक प्रकार का निर्यास निकलता है जो कभी कभी इतना पतला होता है कि वह अलसी के तेल की तरह रँगाई के काम में लाया जाता है । बरमा में दो प्रकार के गर्जन होते हैं । एक तेलिया गर्जन जिसका निर्यास लाल रंग का होता है, और दूसरा सफेद गर्जन जिसका निर्यास सफेद रंग का होता है । इन दोनों के निर्यास पतले और अच्छे होते हैं । तेल निकालने की विधि यह है कि नवंबर से मई तक इसके पेड़ की जड़ में दो तीन गहरे चौकोर गड्ढे खोद दिए जाते हैं । फिर उनके किनारे किनारे आग जलाई जाती है, जिससे तेल सिमट सिमटकर गड्ढे में इकट्ठा होता जाता है और तिसरे चौथे दिन गड्ढा भर जाता है । जो तेल मिटटी पर बहकर जम जाता है, उसे खुरचकर पत्तियों में लपेट लेते और जंगलों में मोम*- बत्ती की तरह जलाते हैं । आसाम और बरमा का होलंग नामक सदाबहार वृक्ष भी इसी जाति का है, जिसका निर्यास बिरोजे की तरह का और सफेद होता है । इस जाति के कुछ वृक्षों का निर्यास अधिक गाढ़ा होता है और राल की तरह जलाने के काम में आता है । यह वृक्ष बीजों से उगता है और इसके फल तथा बीज शाल के फलों और बीचों की तरह होते हैं । इसकी लकड़ी बहुत मजबूत और प्रति घन फुट २५*-३० सेर भारी होती है और नाव तथा घर बनाने के काम में आती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गर्जन n. crying, roaring, rumbling (of clouds), growl, grunt, R.; Hit.
passion, L.
battle (युध्), L.
excessive indignation, reproach, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (349,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गर्जनं, --ना [गर्ज्-भावे ल्युट्] 1 Roaring, a roar, growl, thunder. --2 (Hence) sound, noise in general. --3 Passion, wrath. --4 War, battle. --5 Reproach.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0453-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गर्ज्जन न० गर्ज--भावे ल्युट् । १ शब्दे करणे ल्युट् । २ कोषेमेदि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2546,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गर्ज्जनं, क्ली, (गर्ज्ज + भावे ल्युट् ।) शब्दः । (गर्ज्ज्यतेऽनेनेति । गर्ज्ज + करणे ल्युट् ।) कोपः । इति मेदिनी । ने । ५६ ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-310-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गर्जन" आता है (23)
चुक्कार सिंहनाद । गरज । गर्जननदथु नाद । गर्जनप्रणदन जोर की आवाज । गर्जनअभिक्रंद चिल्लाहट । गर्जन । शोरप्रगर्जन प्रगर्जित संज्ञा पुं॰ गरजना । गर्जन । चिल्लाहटगाज गर्जन । गरज । शोरअवस्फूर्ज बादलों की ध्वनि । गर्जन । गड़गड़ाहटविस्फूर्ज गर्जन । कड़कघमक घम् घम् की आवाज । गर्जन । गभीर ध्वनिहाक पु संज्ञा पुं॰ पुकार । गर्जनगर्ज दे॰ 'गरज ^१'नदनु मेघ । बादलक्रंदन रोना । विलापस्वनित ध्वनित । शब्दितघोषणा उच्च स्वर से किसी बात की सूचनाउद्घोष घोषणा । ड़ौंडी पीटनास्तनथ घोर या भीषण नाद । गड़गड़ाहटहुंकार ललकार । दपट । डाँटने का शब्दहुलिहुली विवाह के अवसर पर स्त्रियों द्वारा गाया जानेवाला गीतविस्फूर्जन पदार्थ का फैलना या बढ़ना । विकासप्रक्ष्वेडा अस्पष्ट नाद । कलरवतन्युत वायु । हवानिष्टानप रव । आवाज । घ्वनि
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें