🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:04:32 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गलना
galanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गलना क्रि॰ अ॰ [सं॰ गरण = तर होना]
१. किसी पदार्थ के घनत्व का कम या नष्ट होना । किसी द्रव्य के संयोजक अंशों या अणुओं का एक गूसरे से इस प्रकार पृथक् हो जाना जिससे बह द्रव्य विकृत, कोमल या द्रव हो जाय । विशेष—यह विश्लषण किसी द्रव्य के बहुत दिनों तक यों ही अथवा जल, तेजाब आदि में पड़े रहने, गरमी या आँच लगने अथवा किसी और प्रकार के संयोग के कारण हो जाता है । जैसे— आँच के द्वारा सोने, चाँदी आदि का गलना; जल में बताशे, मिट्टी आदि का गलना; गरम जल की आँच में दाल चावल आदि का गलना, तेजाब में दवा या खनिज पदार्थों का गलना; कीटाणुओं के संयोग से ( कोढ़ आदि व्याधियों में) शरीर के अंगों, और बहुत अधिक पकने या अधिक समय तक पड़े रहने के कारण फल पत्तों आदि का सड़कर गलना ।
२. बहुत जीर्ण होना । जैसे, कपड़ा या कागज गलना ।
३. शरीर का दुर्बल होना । बदन सूखना । जैसे—आठ दिन की बीमारी में बिलकुल गल गए ।
४. बहुत अधिक सरदी के कारण हाथ पैर का ठिठुरना । जैसे,—आज सरदी के मारे हाथ गल रहे हैं ।
५. वृथा या निष्फल होना । बेकाम होना । नष्ट होना । जैसे,—दाँव गलना, मोहरा गलना । मुहा॰—कोठी गलना = कुएँ या पुल के खंभे में जमवट या गोले के ऊपर की जोड़ाई का नीचे धँसना । चीनी गलना= मिठाई आदि बनाने के लिये चीनी का कड़ाही में ढ़ाल जाना । नाम पर गलना पु = प्रिय को प्राप्त करने के लिये अनेक कष्ट सहन । उ॰—गलों तुम्हारे नाम पर ज्यों आटे में नोन, ऐसा बिरहा मेलकर नित दुख पावै कौन ।—कबीर सा॰ सं॰, पृ॰ ४५ । रुपया गलना = व्यर्थ व्यय होना । फजूल खर्त होना । जैसे—कल उनके पचास रुपए तमाशे में गल गए । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "गलना" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें