🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गाना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ गान]
१. ताल, स्वर के नियम के अनुसार शब्द उच्चारण करना । आलाप के साथ ध्वनि निकालना । जैसे,—गीत गाना, मलार गाना ।
२. मधुर ध्वनि करना । जैसे,—तूती क गाना, कोयल का गाना ।
३. वर्णन करना । विस्तार के साथ कहना । उ॰—द्विजदेवजू देखि अनोखी प्रभा चलि चारन कीरति गायो करैं । चिरजीवो वसंत सदा द्विजदेव प्रसूनन की झरि लायो करैं । द्विजदेव (शब्द॰) । मुहा॰—अपनी अपनी गाना = अपनी अपनी बात सुनाना । अपना दुखड़ा रोना । अपनी ही गाना = अपनी ही बात कहते जाना । अपना ही हाल कहना । अपना ही विचार प्रकट करना । अपने ही मतलब की बात करना । जैसे, तुम तो अपनी ही गाते हो, दूसरे की सुनते नहीं ।
४. स्तुति करना । प्रशंसा करना । बखान करना । जैसे,—(क) सब लोग उसका गुन गाते हैं । (ख) वह जिससे पात है, उसकी गात है । उ॰—(क) गाइये गणपति जगबंदन ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) द्विजदेव जू देखि अनोखी प्रभा अलि चारन कीरति गायो करैं ।—द्विजदेव (शब्द॰) । मुहा॰—गाना बजाना = आमोद प्रमोद करना । उत्सव मनाना । जैसे,—सब लोग गाते बजाते अपने घर गए ।
गाना २ संज्ञा पुं॰
१. गाने की क्रिया । गान ।
२. गाने की चीज । गीत । जैसे,—कोई अच्छा गाना सुनाओ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।