🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:19:02 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गाल
gāla
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गाल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ गल्ल]
१. मुँह के दोनों ओर ठुड्डी और कनपटी के बीच का कोमल भाग जो आँखों के नीचे होता हैं । गंड । कपोल । जैसे,—लाल गुलाल सो लीना मुठी भरि बाल के गाल की ओर चलाई ।—दाव (शब्द॰) । मुहा॰—गाल फुलाना = (१) गर्वसूचक आकृति बनाना । अभिमान प्रकट करना । जैसे,—सो भलु मनु न खाब ह म भाई । बचन कहहिं सब गाल फुलाई ।—तुलसी (शब्द॰) । (२) रूठकर न बोलना । रूठना । रिसाना । उ॰—दोउ एक संग न होइ भुआलू । हँसब ठठाइ फुलाउब गालू ।—तुलसी (शब्द॰) । गाल बजाना = (१) डींग मारना । बढ़ बढ़कर बातें करना । उ॰—(क) वृथा मरहु जनि गाल बजाई । मनमोदकन कि भूख बुझाई—तुलसी (शब्द॰) । (ख) बलवान है स्वान गली अपनी तोहि लाज न गाल बजावत सोहै ।—तुलसी (शब्द॰) ।—(२) व्यर्थ बकवाद करना । मिथ्या प्रलाय करना । उ॰—कबीर वर्णहिं फेरि के अवरण भई छिनार । बैठी आपु अतीत ह्वै कियो अनंत भतार । कबीर बठी शेष ह्वै बिना रूप की राँड़ । गाल बजावै नेति कहि कियो भतारहि भाँड़ ।—कबीर (शब्द॰) । गाल में जाना = मुँह में पड़ना । काल के गाल में जाना = मृत्यु के मुख में पड़ना । मरना । गाल में भरना = खाने के लिये मुँह में रखना । गाल करना = (१) डींग हाँकना । बढ़ बढ़कर बातें करना । सीटना । उ॰—मूढ़ मृषा जनि मारेसि गाला । राम बैर होइहै अस हाला ।—तुलसी (शब्द॰) (२) व्यर्थ बकवाद करना । बड़बड़ाना । मिथ्या कल्पना । उ॰—क्यों न मारे गाल बैठो काल डाढ़न बीच ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. बड़बड़ाने का स्वभाव । बकवाद करने की लत । मुँहजोरी । उ॰—हँस कह रानि गाल बड़ तोरे । दीन्ह लखन सिख अस मन मोरे ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—गाल करना = (१) बोलने में शंका संकोच न कराना । मुँहजोरी करना । मुँह से अंडबंड निकालना । उ॰—कत सिख देइ हमहिं कोउ माई । गालु करब केहि कर बल पाई ।— तुलसी (शब्द॰) । (२) बढ़ बढ़कर बातें करना । डींग मारना । जैसे,—वह मघवा बलि लेतु है नित करि करि गाल । गिरि गोवर्द्ध न पूजिये जीवन गोपाल—सूर (शब्द॰) ।
३. मध्य । बीच । जैसे,—वे पर्वत के गाल में उड़ते दीखते हैं ।— वायुसागर (शब्द॰) ।
४. उतना अन्न जितना एक बार मुँह में डाला जाय । फंका । ग्रास । जैसे,—एक गाल मार लें तो चलें । मुहा॰—गाल मारना = ग्रास मुख में रखना । कौर मुँह में डालना ।
५. वह मुट्ठी भर अन्न जो चक्की में पीसने के लिये एक बार डाला जाता है । झींक ।
६. मुँह । जैसे,—काल के गाल में जाना ।
गाल २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] तमाकू की एक जाति ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. गाल m. flowing, liquefying, W.
dropping, W.
a flux, W.
2. गाल mfn. produced with the throat, L.
1. & 2. गाल See √ 1. & 2. गल्.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (350,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गालः 1 Flowing, liquefying. --2 Dropping. --3 A flux.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0458-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गाल" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें