अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
गिनती संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ √गिन + ती (प्रत्य॰)] १. वस्तुओँ को समूह से तथा एक दूसरी से अलग अलग करके उनकी संख्या निश्चित करने की क्रिया । गणना । शुमार । उ॰— गिनती गनिबे तें रहे छत हू अछत समान ।—बिहारी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰— करना । गिनना । मुहा॰—गिनती में आना या होना = किसी कोटी में समझा जाना । कुछ समझा जाना । कुछ महत्व का समझा जाना । उ॰— जिन भूपन जग जीति बाँधि यम अपनी बाँह बसायो । तेरी काल कलेऊ कीन्हें तू गिनती कब आयो ।—तुलसी (शब्द॰) । गिनती कराना = किसी कोटि के अंतर्गत समझा जाना । जैसे,—बह बिद्वानों में अपनी गिनती कराने के लिये मरा जाता है । गिनती गिनाने या करने के लिये = नाम मात्र के लिये । कहने सुनने भर को । जैसे,— गिनती गिनाने के लिये वे भी थोड़ी देर आकर बैठ गए थे । गिनती होना = किसी महत्व का समझा जाना । कुछ समझा जाना । जैसे,—वहाँ बड़े बड़ों का गुजर नहीं । तुम्हारी क्या गिनती है ? २. संख्या । तादाद । जैसे—ये आम गिनती में कितने होंगे । मुहा॰— गिनती के = बहुत थोड़े । संख्य़ा में बहुत कम । जैसे,— वहाँ गिनती के आदमी आए थे । ३. उपस्थिति की जाँच जो प्रायः नाम बोल बोलकर की जाती है । हाजिर ।— (सिपाही) । मुहा॰— गिनती पर जाना = हाजिरी देने या लिखाने जाना । ४. एक से सौ तक की अंकमाला । जैसे— स्लेट पर गिनती लिख— कर दिखाओ । क्रि॰ प्र॰—आना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।