🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:27:28 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गिराना
girānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गिराना क्रि॰ सं॰ [हिं॰ गिरना का सक॰ रूप]
१. किसी चीज का आधार या अवरोध आदि हटाकर उसे उपने स्थान पर से नीचे डाल देना । पतन करना । जैसे, छत पर से पत्थर गिराना, हाथ से छड़ी गिराना, आँख से आँसू गिराना ।
२. किसी चीज को खड़ा न रहने देकर जमीन पर ड़ाल देना । जैसे,—खभा गिराना, मकान गिराना ।
३. अवनत करना । घटाना । ह्रास करना । जैसे,—विलासप्रियता ने ही उस जाति को गिरा दिया ।
४. किसी जलधारा या प्रवाह को किसी ढाल की और ले जाना । जैसे,—नाली गिराना, मोरी गिराना ।
५. शक्ति, प्रतिष्ठा, मूल्यया स्थिति आदि में कमी कर देना । जैसे,—(क) बीमारी ने उसे ऐसा गिराया कि वह छह महीने तक किसी काम का न रहा । (ख) व्यापारियों ने माल खरिदना बंद करके बाजार गिरा दिया ।
६. जीर्णा या दुर्बल करके अथवा इसी प्रकार के किसी उपाय से किसी चीज को उसके स्थान से हटा या निकाल देना । जैसे,—(क) दो महीने बाद उसने गर्भ गिरा दिया । यह दवा तुम्हारे सब दाँत (या बाल) गिरा देगी ।
७. कोई ऐसा रोग उत्पन्न करना जिसके विषय में लोगों का यह विश्वास हो कि उसका वेग ऊपर से नीचे आता या होता है । जैसे, तुम्हारी यह लापरवाही जरूर नजला गिरावेगी ।
८. सहसा उपस्थित करना । अचानक सामने ला रखना । जैसे,—यह झमेला तुमने हमारे सिर ला गिराया । विशेष—इस अर्थ में इसमें पहले 'लाना' क्रिया लगती है ।
९. युद्ध में प्राण लेना । लड़ाई में मार ड़ालना । जैसे,—उसने पाँच आदमियों की गिराया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "गिराना" आता है (34)
आक्षेप फेंकना । गिरानाअवक्षेपण गिराना । अध:पात करना । नीचे फेंकना । विशेष—वैशेषिक शास्त्र में यह अपक्…अवपातन नीचे उतारना । गिरानाप्रसर्ग निक्षेपण । किसी चीच को ऊपर से छोड़ना । गिरानाप्रसर्जन निक्षेप । गिराना । डालनाढाना दिवार, मकान आदि को गिराना । ऊँची उठी हुई वस्तु को तोड़ फोड़कर गिराना ।…खसाना नीचे की ओर ढकेलना या फेंकना । गिरानानंषना पु क्रि॰ स॰ डालना । गिराना । छोड़नापारना डालना । गिरानाचुवाना टपकाना । गिराना । बूँद बूँद करके गिराना । थोड़ा थोड़ा गिरानापिलकना गिरानाढिगलाना † ^२ क्रि॰ सं॰ ढहाना । लुढ़काना । गिरानाढुलकाना टपकाना । गिराना । बहाना । लुढ़काना । ढैगलानाक्षेपण फेंकनाअपक्षेपण फेंकना । पलटानासमुक्षण सींचने या जल आदि छिड़कने की क्रिया । तरबतर करनाबम विस्फोटक पदार्थों से भरा हुआ लोहे का बना हुआ वह गोला जो शत्रुओं की सेन…परदा वह कपड़ा, टट्टी आदि जिसके सामने पड़ने से कोई स्थान या वस्तु लोगों की द…उलदना पु † क्रि॰ स॰गेरना † क्रि॰ स॰ढारना † क्रि॰ सं॰नाखना पु † ^१ क्रि॰ स॰नावना † क्रि॰ स॰मोचना छोड़नाउदारना फाड़ना । विदीर्ण करनाढुलाना गिराकर बहाना । ढरकाना । ढालना । संयो॰ क्रि॰— देनाधुकाना पु † ^१ क्रि॰ स॰बिलोना मथना । किसी वस्तु, विशेषतः पानी की सी वस्तु, को खूब हिलाना । जैसे, दहीश्रयना पु वि॰ सं॰ श्रयण करना । आश्रय करना या लेनास्रवना पु ^१ क्रि॰ अ॰झरहराना † क्रि॰ अ॰ पत्तों का वायु या वर्षा वायु या वर्ष के कारण शब्द करना या श…निपातना पु क्रि॰ स॰बिमोचना मुत्क करना । छोड़नाविमोचना पु क्रि॰ स॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें