🕉️ 20 November 2026, Friday · 07:03:00 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गुजरना
gujaranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गुजरना १ क्रि॰ अ॰ [फ़ा॰ गुजर + हिं॰ ना (प्रत्य॰)]
१. समय व्यतीत करना । होना । कटना । बीतना । जैसे,—रात तो जैसे तैसे गुजरी पर दिन कैसे कटेगा । मुहा॰—किसी पर गुजरना = किसी पर (संकट या विपत्ति) पड़ना । जैसे,—हमपर जो गुजरी, हमीं जानते हैं ।
२. किसी से होकर आना या जाना । जैसे,—बड़े लाट साहेब शिमला से कलकत्ता जाते समय बनारस से गुजरेंगे । मुहा॰—गुजर जाना = मर जाना । जैसे,—कई दिन हुई वे गुजर गए ।
३. नदी पार करना ।
४. निर्वाह होना । पटना । निपटना । बनना । निभना । जैसे,—तुम चिंता न करो, उन दोनों की खूब गुजरेगी ।
५. (दर्खास्त आदि का) पेश होना ।
६. मन में आना । विचार में आना ।
गुजरना क्रि॰ स॰ [फ़ा॰ गुज़ार + हिं॰ ना (प्रत्य॰)]
१. बिताना । काटना ।
२. उपस्थित या पेश करना (को॰) ।
३. (कष्ट में) डालना । मुहा॰—नमाज गुजारना = ईश्वर की प्रार्थना करना । अरजी गुजारना = किसी बड़े हाकिम के हरबार में प्रार्थनापत्र पेश करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गुजरना" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें