🕉️ 20 November 2026, Friday · 09:26:56 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

निकलना
nikalanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
निकलना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ निकालना]
१. बाहर होना । भीतर से बाहर आना । निर्गत होना । जैसे, घर से निकलना, संदूक से निकलना, अंकुर निकलना, आँसू निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।—चलना ।—जाना ।—पड़ना ।—भागना । मुहा॰—निकल जाना = (१) चला जाना । आगे बढ़ जाना । जैसे,— अब तो वे बहुत दूर निकल गए होगें । (२) न रह जाना । खो जाना । नष्ट हो जाना । ले लिया जाना । जैसे,— हाथ से चीज, काम या अवसर निकल जाना । (३) घट जाना । कम हो जाना । जैसे,—पाँच में से तीन निकल गए, दो बचे । (४) न पकड़ा जाना । भाग जाना । जैसे,— चोर निकल गया । (स्त्री का) निकल जाना = किसी पुरुष के साथ अनुचित संबंध करके धर छोड़कर चला जाना ।
२. व्याप्त या ओतप्रोत वस्तु का अलग होना । मिली हुई,लगी हुई या पैवस्त चीज का अलग होना । जैसे,— बीज से तेल निकलना, पत्ती से रस निकलना, फल का छिलका निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना ।
३. पार होना । एक ओर से दूसरी ओर चला जाना । अतिक्रमण करना । जैसे,— इस छेद में से गेंद नहीं निकलेगा । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना । मुहा॰—निकल चलना = वित्त से बाहर काम करना । इतराना । अति करना ।
४. किसी श्रेणी आदि के पार होना । उत्तीर्ण होना । जैसे,— इस बार परीक्षा में तुम निकल जाओगे । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
५. गमन करना । जाना । गुजरना । जैसे,— (क) वह रोज इसी रास्ते से निकलता है । (ख) बरात बड़ी धूम से निकली । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
६. उदय होना । जैसे, चंद्रमा निकलना, सूर्य निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।
७. प्रादुर्भूत होना । उत्पन्न होना । पैदा होना । जैसे,— इतने चिउँटे कहाँ से निकल पड़े ।
८. उपस्थित होना । दिखाई पड़ना ।
९. किसी ओर को बढ़ा हुआ होना । जैसे,— (क) घर का एक कोना पच्छिम ओर निकला हुआ है । (ख) कील की नोक नहीं निकली है । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना ।
१०. निश्चित होना । ठहराया जाना । उद्भावित होना । जेसे, रास्ता । निकलना, दोष निकलना, परिणाम निकलना, उपाय निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।—पड़ना ।
११. खुलना । स्पष्ट होना । प्रकट होना । जैसे,—वाक्य का अर्थ निकलना, धोने पर कपड़े का रंग निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।
१२. मेल में से अलग होना । पृथक होना । जैसे,—गेहूँ में से बहुत कंकड़ी निकली है । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जान ।
१३. छिड़ना । आरंभ होना । जैसे, बात निकलना, चर्चा निकलना ।
१४. प्राप्त होना सिद्ध होना । सरना । जैसे, काम निकलना, मतलब निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना ।
१५. हल होना । किसी प्रश्न या समस्या का ठीक उत्तर प्राप्त होना । जैसे,— इतना सीधा सवाल तुमसे नहीँ निकलता ।
१६. लगातार दुर तक जोनेवाली किसी वस्तु का आरंभ होना । जैसे,— यह नदी कहाँ से निकली है ।
१७. लकीर के रूप में दूर तक जानेवाली वस्तु का विधान होना । फैलाव होना । जारी होना । जैसे, नहर निकलना, सड़क निकलना ।
१८. प्रचलित होना । जारी होना । जैसे, कानून निकलना, कायदा निकलना, रीति निकलना, चाल निकलना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१९. फैसा, बँधा या जुड़ा न रहना । छूटना । मुक्त होना । जैसे,— गले से फंदा निकलना, बंधन से निकलना, बटन निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना ।
२०. नई बात का प्रगट होना । आविष्कृत होना । ईजाद होना । जैसे— कोई नई युक्ति निकलना, कल निकलना ।
२१. शरीर के ऊपर उत्पन्न होना । जैसे,— फोड़े फुंसी निकलना, चेचक निकलना । संयो॰ क्रि॰—आना ।
२२. प्रामाणित होना । सिद्ध होना । साबित होना । जैसे,—(क) वह नौकर तो चोर निकला । (ख) उनकी कही हुई बात ठीक निकली ।
२३. लगाव न रखना । किनारे हो जाना । अलग हो जाना । जैसे,— दूसरों को इस काम में फँसाकर तुम तो निकल जाओगे । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—भागना ।
२४. अपने को बचा जाना । बच जाना । जैसे,—कोई आधी बात कहकर निकल तो जाय । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—भागना ।
२५. अपनी कही हुई बात से अपना संबंध न बताना । कहकर नहीं करना । मुकरना । नटना । जैसे,— बात कहकर अब निकसे जाते हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "निकलना" आता है (57)
उदय ऊपर आना । निकलना । प्रकट होना । जैसे— (क) सूर्य के उदय से अंधकार दूर ह…स्खलन गिरना । निकलनानिःसरण निकलनानिर्गमन निकलने का काम । निकलनाउन्मज्जन मज्जन या डूबने का उल्टा । निकलना । उठनाविनिर्गम बाहर होना । निकलनाऊगर पु † क्रि॰ अ॰ बच रहना । निकलनाखुन रक्त । रुधिर । लहु । क्रि॰ प्र॰—गिरना ।—चलना ।—जमना ।—निकलना ।— निकालन…उगना निकलना । उदय होना । प्रकट होना । जैसे— वह देखो सूरज उगाऊआना †पु क्रि॰ अ॰ उगना । उदय होना । निकलनाउदवना पु क्रि॰ अ॰ उगना । निकलना । प्रकट होनाकठठना पु † क्रि॰ अ॰ दे॰ 'कढ़ना' । निकलना । आगे बढ़नाकल्ला अंकुर । कलफा । किल्ला । गोंफा । क्रि॰ प्र॰— उठना ।— निकलना ।—फूटना । य…निभना पार पाना । निकलना । बचना । छुट्टी पाना । छुटकारा पानाफुरना स्फुटित होना । निकलना । उद्भूत होना । प्रकट होना उदय होनारिवाज प्रथा । रस्म । रीति । चलन । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—चलना ।—निकलना ।—पड़ना ।—…निबहना पार पाना । निकलना । बचना । छुट्टी पाना । छुटकारा पानाअंकुरना अंकुर फोड़ना । उगना । जमना । निकलना । पैदा होना । उत्पन्न होना॰प्रस्फुरण निकलनाफेन महीन महीन बुलबुलों का वह गठा हुआ समूह जो पानी या और किसी द्रव पदार्थ क…रोह चढ़ना । चढ़ाईविसार मछलीसर्जन छोड़ना । त्याग करना । फेकनास्कंद उछलनेवाली वस्तुस्कंदन कोठा साफ होना । रेचनगर्द गरजने या चिल्लानेवालासुगंध अच्छी और प्रिय महक । सुवास । सौरभ । खुशबु । विशेष दे॰ 'गंध' । क्रि॰ प्…समुज्जृंभण जँभाई लेनाबू बास । गंध । महकझझक झझकने की क्रिया का भाव । किसी प्रकार के भय की आशंका से रुकने की क्रिया…झाग पानी आदि का फेन । गाज । फेन । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—छुटना ।—छोड़ना ।—निकलन…दंद किसी पदार्थ से निकलती हुई गरमी, जैसी तपी हुई भूमि पर मेघ का पानी पड़ने…दहा मुहर्रम का महीनाबात सार्थक शब्द या वाक्य । किसी वृत्त या विषय को सूवत करनेवाला शब्द या वाक…भाप पानी के बहुत छोटे छोटे कण जो उसके खौलने की दशा में ऊपर को उठते दिखाई प…करदा बिक्री की वस्तु में मिला हुआ कूड़ा करकट या खूदखाद । जैसे, अनाज में धूल…गलती भूल । चूक । धोखा । मुहा॰—गलती में पड़ता = धोखा खाना । भूल करनाझूठा जो वास्तविक स्थिति के विपरीत हो । जो झूठ हो । जो सत्य न हो । मिथ्या । …बरात विवाह के समय वर के साथ कन्यापक्षवालों के यहाँ जानेवाले लोगों का समूह, …रूसी रूस देश का रहनेवाला । रूस देश का निवासीउकसना उमरना । ऊपर को उठनाउगरना † क्रि॰ अ॰उलहना †पु क्रि॰ अ॰कमीशन चुने हुए कुछ विद्धानों की वह समिति जो कुछ समय के लिये किसी गुढ़ विषय प…गिलटी चेप की गोल छोटी गाँठ । बिशेष—यह शरीर के अंदर संधिस्थान में होती है । क…जलावन लकड़े, कंड़े आदि जो जलाने के काम में आते हैं । ईंधनजुलूस सिंहसनारोहण । क्रि॰ प्र॰—करना ।—फरमानाफाजिल अधिक । आवश्यकता से अधिक । जरुरत से ज्यादा । खर्च या काम से बचा हुआ । क…भागना किसी स्थान से हटने के लिये दौड़कर निकल जाना । पीछा छुड़ाने के लिये जल्…मलोला मानसिक व्यथा । दुःख । रंजसम्मन अदालत का वह सूचनापत्र या आदेश पत्र जिसमें किसी को निदिष्ट समय पर अदालत…उदगरना † क्रि अ॰उद्गगम उदय । अविर्भावगुलझटी तागे आदि की वह उलझन जो बैठकर गोली के आकार की हो जाती है । उलझन की गाँठ…बक्कुर † संज्ञा पुं॰ मुँह से निकला हुआ शब्द । बोल । वचन । क्रि॰ प्र॰—फूटना ।—…मुनाफा किसी व्यापार आदि में प्राप्त वह धन जो मूल धने के आतिरिक्त होता है । ला…विशेष—पसीना केवल स्तनपायी जीवों को होता है । ऐसे जीवों के सारे शरीर में त्वचा के न…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें