🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:29:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

झूठा
jhūṭhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
झूठा १ वि॰ [हिं॰ झूठ]
१. जो वास्तविक स्थिति के विपरीत हो । जो झूठ हो । जो सत्य न हो । मिथ्या । असत्य । जैसे, झूठी बात, झूठा अभीयोग ।
२. जो झूठ बोलता हो । झूठ बोलने— वाला । मिथ्यावादी । जैसे,— ऐसे झूठे आदमियों का क्या विश्वास । क्रि॰ प्र॰ — ठहरना । — निकलना ।— बनना ।
३. जो सच्चा या असली न हो । जो केवल रूप और रंग आदि में असली चीज के समान हो पर गुण आदि में नहीं । जो केवल दिखौआ और बनावटी हो या किसी असली चीज के स्थान पर यों ही काम देने, सुभीता उत्पन्न करने अथवा किसी को धोखे में ड़ालने के लिये बनाया गया हो । नकली । जैसे,— झूठे जवाहिरात, झूठा गोटा पट्ठा, झूठी घड़ी झूठा मसाला या काम (जरदोजी का), झूठा दस्तावेज, झूठा कागज । विशेष— इस अर्थ में 'झूठा' शब्द का प्रयोग कुछ विशिष्ट शब्दों के साथ ही हो है ताजिन में से कुछ ऊपर उदाहरण में दिए गए हैं ।
४. जो (पुरजे या अंग आदि) बिगड़ जाने के कारण ठीक ठीक काम न दे सकें । जैसे, ताले या खटके आदि का झठा पड़ जाना । हाथ या पैर का झूठा पड़्ना । क्रि॰ प्र॰— पड़ना ।
झूठा २ वि॰ [हिं॰ जूठा] दे॰ जूठा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "झूठा" आता है (26)
अनृत मिथ्या । झूठाअलीक बेसिर पैर का । मिथ्या । झूठावक्रि असत्यभाषी । झूठासोपधि कपटी । झूठा । छलीअसत्यसंध जो वादे का पक्का न हो । झूठाबिडालव्रतिक बिडालवत् व्यवहारवाला । झूठाअखरा पु वि॰ जो खरा या सच्चा न हो । झूठा । कृत्रिम । बनावटिकाजिब झुठ बोलने वाला । झूठागलतगो मिथ्यावादी । झूठादज्जाल झूठा । बेईमान । अत्याचारीदहमर्द असत्यभाषी । झूठाअसत्यवादी झूठ बोलनेवाला । झूठा । मिथ्यवादीअयाथार्यिक जो सत्य न हो । गलत । झूठामिथ्यावादी वह जो झूठ बोलता हो । असत्यवादी । झूठाअन्यथा विपरीत । उलटा । विरुद्ध । और का औरअप्रकृत अस्वाभाविकअविश्वास विश्वास का अभाव । बे एतबारीअविद्यमान जो विद्यमान या उपस्थित न हो । अनुप स्थितिचपरा दे॰ 'चपड़ा'नकली जो नकल करके बनाया गाया हो । जो असली न हो । कृत्रिम । बनावटी । जैसे, नक…लबार † वि॰अनेरा पु वि॰गप्पी गप मारनेवाला । छोटी बात को बढा़कर कहनेवाला । जल्पकमसनूई बनावटी । कृत्रिमलबारी झूठ बोलने का कामलवासी पु † वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें