अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
भाप संज्ञा स्त्री॰[सं॰ वाष्प या वप्प] १. पानी के बहुत छोटे छोटे कण जो उसके खौलने की दशा में ऊपर को उठते दिखाई पड़ते हैं और ठढक पाकर कुहरै आदि का रूप धारण करते है । वाष्प । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—निकलना । मुहा॰—भाप लेना = औषधोपचार के पानी में कोई औषध आदि उबालकर उसके वाष्प से किसी पीड़ित अग को सेंकना । बफारा लेना । २. भौतिक शास्त्रानुसार घनीभूत वा द्रवीभूत पदार्थों की वह अवस्था जो उनके पर्याप्त ताप पाने पर प्राप्त होती है । विशेष— ताप के कारण ही घनीभूत वा ठोस पदार्थ द्रव होता तथा द्रव पदार्थ भाव का रूप धारण करता है । यौं तो भाप और वायुभूत वा अतिवाष्प (गैस) एक ही प्रकार के होते हैं । पर भाव सामान्य सर्दी और दबाव पाकर द्रव तथा ठोस हो जाती है और प्रायः वे पदार्थ जिनकी वह भाप है, द्रव वा ठोस रूप में उपलब्ध होते हैं । पर गैस साधारण सर्दी और दबाव पाने पर भी अपनी अवस्था नहीं बदलती । भाप दो प्रकार की होती है— एक आर्द्र, दूसरी अनार्द्र । आर्द्र भाप वह है जो अधिक ठढक पाकर गाढ़ी हो गई हो और अति सूक्ष्म बूँदों के रूप में, कहीं कुहरे, कहीं बादल आदि के रूप में दिखाई पड़े । अनार्द्र भाप अत्यंत सूक्ष्म और गैस के समान अगोचर पदार्थ है जो वायुमंडल में सब जगह अंशंशि रूप में न्यूनाधिक फैली हुई है । यहि जब अधिक दबाव वा ठढक पाती है, तब आर्द्र भाप बन जाती है । मुहा॰— भाप भरना = चिड़ियों का अपने बच्चों के मुँह में मुँह डालकर फूँकना । (चिड़ियाँ अपने बच्चों को अंडे से निकलने पर दो तीन दिन तक उनके मुँह में दाना देने के पहले फूँकती हैं) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।