🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:28:05 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

घुटना
ghuṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
घुटना १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ घुण्टक] पाँव के मध्य का भाग या जोड़ । जाँघ के नीचे और टाँग के ऊपर का जोड़ । टाँग और जाँघ के बीच की गाँठ । जैसे,—मारूँ घुटना फूटे आँख ।—(कहावत) । मुहा॰—घुटना टेकना=(१) घुटनों के बल बैठना (२) पराजित होना । पराजय होने से लज्जित होना । घुटनों चलना= बैयाँ बैथाँ चलना । घुटनों के बल चलना=दे॰ 'घुटनों चलना । घुटनों में सिर देना=(१) सिर नीचा किए चिंतित या उदास होना । (२) लज्जित होना । सिर नीचा करना । घुटनों से लगकर बैठना=हर घड़ी पास रहना । घुटनों से लगा कर बैठाना=पास बैठाए रखना । दूर न जाने देना । विशेष—इस मुहावरे का प्रयोग प्रायः माता पिता बच्चों के लिये करते हैं ।
घुटना २ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ घूँटना या घोरटना]
१. साँस का भीतर ही दब जाना, बाहर न निकलना । रुकना । फँसना । जैसे,— वहाँ तो इतना धूआँ है कि दम घुटता है । मुहा॰—घुट घुटकर मरना=दम तोड़ते हुए साँसत से मरना । उ॰ घुट घुट के मर जाऊँ यह मरजी मेरे सैयाद की है ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १०९ ।
२. उलझकर कड़ा पड़ जाना । फँसना । उ॰—हठ न हठीली कर सकै, वहि पावस ऋतु पाइ । आन गाँठ घुटि जाय त्यों मान गाँठ छुटि जाय ।—बिहारी (शब्द॰) ।
घुटना ३ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ घोटना]
१. घोटा जाना । पीसा जाना । जैसे,—वहाँ रोज भाँग घुटा करती है । मुहा॰—घुटा हुआ=छँटा हुआ । चालाकी में मँजा हुआ । भारी चालाक ।
२. रगड़ खाकर चिकना होना । रगड़से चिकना और चमकीला होना । जैसे,—तुम्हारी पट्ठी घुट गई कि अभी नहीं ।
३. घनिष्ठता होना । मेलजोल होना । जैसे,—दोनों में आजकल खूब घुटती है ।
४. मिल जुलकर बात होना ।
५. किसी काय का इसलिये बार बार होना जिसमें उसका खूब अभ्यास हो जाय ।
६. (सर के) बालों का पूरी तौर से मूँड़ा जाना ।
घुटना ४ † क्रि॰ स॰ [अनु॰; तुल॰ पं॰ घुट्टना] जोर से पकड़ना या कसना । उ॰—फिरहिं दुऔ सन फेर घुटै कै । सातहु फेर गाँठि सो एकै ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "घुटना" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें