🕉️ 20 November 2026, Friday · 09:27:02 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चतुरंग
caturaṃga
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चतुरंग १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चतुरङ्ग]
१. वह गाना जिसमें चार प्रकार (जैसे, साधारण गाना, सरगम, तराना, और तबले, मृदंग, सितार आदि) के बोल गठे हों । उ॰—ग सा रे रे म म प प नि नि स स नि स रे स नि ध प प ध म म नि ध प ध प म ग रे । तनन तनन तुम दिर दिर तूम दिर तारे दानी । सोरठ चतुरंग सप्त सुरन से । धा तिरकिट धुम किट धा तिर किट धुम किट धा तिर किट धुम किट धा ।
२. एक प्रकार का रंगीन या चलता गाना ।
३. चतुरंगिणी सेना का प्रधान अधिकारी ।
४. सेना के चार अंग हाथी, घोड़ा, रथ और पैदल ।
४. चतुरंगिणी सेना ।
चतुरंग † २ वि॰
१. चार अंगोंवाली । चतुरंगिणी (सेना) । उ॰— प्रात चली चतुरंग चमू बरनी सों न केशव कैसहु जाई ।— केशव (शब्द॰) ।
२. चार अंगोंवाला ।
चतुरंग पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ चतुर + अड़ग] दूत । चर । उ॰— बर अथवंत सु दीह आइ चतुरंग सपन्नौ । मझ्झ महल नृप बोल वंचि कग्गद कर लिन्नौ ।—पृ॰ रा॰, २६ । १४ ।
चतुरंग ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चतुरङ्ग] शतरंज का खेल । विशेष—इस खेल के उत्पत्तिस्थान के विषय में लोगों के भिन्न भिन्न मत हैं । कोई इसे चीन देश से निकला हुआ बतलाते हैं, कोई मिस्त्र से और कोई यूनान से । पर अधिकांश लोगों का मत है, और ठीक भी है, कि यह खेल भारतवर्ष से निकला है । यहाँ से यह खेल फारस में गया; फारस से अरब में और अरब से यूरोपीय देशों में पहुँचा । फारसी में इसे चतरंग भी कहते हैं । पर अरबवाले इसे शातरंज, शतरंज आदि कहने लगे । फारस में ऐसा प्रवाद है कि यह खेल नौशेरवाँ के समय में हिंदुस्तान से फारस में गया और इसका निकालनेवाला दहिर का बेटा कोई सस्सा नामक था । ये दोनों नाम किसी भारतीय नाम के अपभ्रंश हैं । इसके निकाले जाने का कारण फारसी पुस्तकों में यह लिखा है कि भारत का कोई युद्धप्रिय राजा, जो नौशोरवाँ का समकालीन था, किसी रोग से अशक्त हो गया । उसी का जी बहलाने के लिये सस्सा नामक एक व्यक्ति ने चतुरंग का खेल निकाला । यह प्रवाद इस भारतीय प्रवाद से मिलता जुलता है कि यह खेल मंदोदरी ने अपने पति को बहुत युद्धसक्त देखकर निकाला था । इसमें तो कोई संदेह नहीं कि भारतवर्ष में इस खेल का प्रचार नौशेरवाँ से बहुच पहले था । चतुरंग पर संस्कृत में अनेक ग्रंथ हैं, जिनमें से चतुरंगकेरली, चतुरंग- क्रीड़न, चतुरंगप्रकाश और चतुरंगविनोद नामक चार ग्रंथ मिलते हैं । प्रायः सात सौ वर्ष हुए त्रिभंगचार्य नामक एक दक्षिणी विद्वान् इस बिद्या में बहुत निपुण थे । उनके अनेक उपदेश इस क्रीड़ा के संबंध में हैं । इस खेल में चार रंगों का व्यवहार होता था—हाथी, घोड़ा, नौका, और बट्टे (पैदल) । छठी शताब्दी में जब यह खेल फारस में पहुँचा और वहाँ से अरब गया, तब इसमें ऊँट और वजीर आदि बढ़ाए गए और खेलने की क्रिया मे भी फेरफार हुआ तिथितत्व नामक ग्रंथ में वेदव्यास जी ने युधिष्ठिर को इस खेल का जो विवरण बताया है, वह इस प्रकार है,—चार आदमी यह खेल खेलते थे । इसका चित्रपट (बिसात) ६४ घरों का होता था जिसके चारो ओर खेलनेवाले बैठते थे । पूर्व और पश्चिम बैठनेवाले एक दल में और उत्तर दक्षिण बैठनेवाले दूसरे दल में होते थे । प्रत्यक खिलाड़ी के पास एक राजा, एक हाथी, एक घोड़ा, एक नाव और चार बट्टे या पैदल होते थे । पूर्व की ओर की गोटीयाँ लाल, पश्चिम की पीली, दक्षिण की हरी और उत्तर की काली होती थीं । चलने की रीति प्रायः आज ही कल के ऐसी थी । राजा चारों ओर एक घर चल सकता था । बट्टे या पैदल यों तो केवल एक घर सीधे जा सकते थे, पर दूसरी गोटी मारने के समय एक घर आगे तिरछे भी जा सकते थे । हाथी चारों ओर (तिरछे नहीं) चल सकत था । घोड़ा तीन घर तिरछे जाता था । नौका दो घर तिरछे जा सकती थी । मोहरे आदि बनाने का क्रम प्राय; वैसा ही था, जैसा आजकल है । हार जीत भी कई प्रकार की होती थी । जैसे,—सिंहसन, चतुराजी, नृपाकृष्ट, षट्पद काककाष्ट, बृहन्नौका इत्यादि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चतुर्—अङ्ग (चत्˚), mfn. having 4 limbs (or extremities), RV. x, 92, 11; ŚBr. xii
(with बल, an army) comprising (4 parts, viz.) elephants, chariots, cavalry, and infantry, MBh. iii, 790; R. ii, 51, 7
चतुर्—अङ्ग m. Cucumis utilissimus (?), L.
N. of a son of Roma- or Loma-pāda, Hariv. 1697 f.; BhP. ix, 23, 10
चतुर्—अङ्ग n. (scil. बल) = ˚ङ्ग-बल, AV.Pariś.; MBh. ix, 446
a kind of chess (played by 4 parties), Tithyād.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (384,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चतुरङ्गं, क्ली, (चत्वारि अङ्गानि यस्य ।) हस्त्यश्व- रथपदातिरूपं सैन्यम् । यथा, रामायणे । “चतुरङ्गं ह्यपि बलं सुमहत् प्रसहेमहि ।” अक्षक्रीडाविशेषः । चौरंखेला इति भाषा ॥ यथा, -- युधिष्ठिर उवाच । “अष्टकोष्ठ्याञ्च या क्रीडा तां मे ब्रूहि तपोधन ! । प्रकर्षेणैव मे नाथ चतूराजी यतो भवेत् ॥ व्यास उवाच । अष्टो कोष्ठान् समालिख्य प्रदक्षिणक्रमेण तु । अरुणं पूर्व्वतः कृत्वा दक्षिणे हरितं बलम् ॥ पार्थ ! पश्चिमतः पीतमुत्तरे श्यामलं बलम् । राज्ञो वामे गजं कुर्य्यात् तस्मादश्वं ततस्तरिम् ॥ कुर्य्यात् कौन्तेय ! पुरतो युद्धे पत्तिचतुष्टयम् । कोणे नौका द्वितीयेऽश्वस्तृतीये तु गजो वसेत् ॥ तुरीये च वसेद्राजा वटिकाः पुरतः स्थिताः ॥ पञ्चकेन वटी राजा चतुष्केणैव कुञ्जरः ॥ त्रिकेण तु चलत्यश्वः पार्थ ! नौकाद्वयेन तु ॥ कोष्ठमेकं विलङ्घ्याथ सर्व्वतो याति भूपतिः । [] अग्र एव वटी याति बलं हन्त्यग्रकोणगम् । यथेष्टं कुञ्जरो याति चतुर्द्दक्षु महीपते ! ॥ तिर्य्यक् तुरङ्गमो याति लङ्घयित्वा त्रिकोष्ठकम् । कोणकोष्ठद्वयं लङ्घ्य व्रजेन्नौका युधिष्ठिर ! ॥ सिंहासनं चतूराजी नृपाकृष्टन्तु षट्पदम् । काककाष्ठं बृहन्नौका नौकाकृष्टप्रकारकम् ॥ घाताघाते वटी नौका बलं हन्ति युधिष्ठिर ! । राजा गजो हयश्चापि त्यक्त्वा घातं निहन्ति च ॥ अत्यन्तं स्वबलं रक्षेत् स्वराजा बलमुत्तमम् । अल्पस्यारक्षया पार्थं ! हन्तव्यं बलमुत्तम् ॥ नौकायाश्चत्वारि पदानि अश्वस्याष्टौ पदानि इत्याधिक्यमश्वस्य ॥ मतङ्गजस्य गर्व्वेण राजा क्रीडति निर्भरम् । तस्मात् सर्व्वबलं दत्त्वारक्ष कौन्तेय ! कुञ्जरम् ॥ सिंहासनं चतूराजी यदवस्थानतो भवेत् । सर्व्वसैन्यैर्गजैर्वापि रक्षितव्यो महीपतिः ॥ अन्यद्राजपदं राजा यदाक्रान्तो युधिष्ठिर ! । तदा सिंहासनं तस्य भण्यते नृपसत्तम् ! ॥ राजा च नृपतिं हत्वा कुर्य्यात् सिंहासनं यदा । द्विगुणं वाहयेत् पण्यमन्यथैकगुणं भवेत् ॥ द्विगुणं पण्यं दातव्यत्वेन प्रापयेत् ॥ मित्रसिंहासनं पार्थ यदारोहति भूपतिः । तदा सिंहासनं नाम सर्व्वं नयति तद्बलम् ॥ यदा सिंहासनं कर्त्तुं राजा षष्ठपदाश्रितः । तदा घातेऽपि हन्तव्यो बलेनापि सुरक्षितः ॥ विद्यमाने नृपे यत्र स्वकीये च नृपत्रयम् । प्राप्नोति च तदा तस्य चतूराजी यदा भवेत् ॥ नृपेणैव नृपं हत्वा चतूराजी यदा भवेत् । द्विगुणं वाहयेत् पण्यमन्यथैकगुणं भवेत् ॥ स्वपदस्थं यदा राजा राजानं हन्ति पार्थिव । चतुरङ्गे तदा भूप ! वाहयेच्च चतुर्गुणम् ॥ यदा सिंहासने काले चतूराजी समुत्थिता । चतूराजी भवत्येव न तु सिंहासनं नृप ! ॥ अत्रेदं बीजं उभयथा जयेऽपि परसिंहासनाधि- कारात् परराजवधे शौर्य्याधिक्यनिष्कण्टकत्व- दर्शनात् । क्रीडायामपि तथा कल्प्यते ॥ * ॥ राजद्वयं यदा हस्ते आत्मनो राज्ञि संस्थिते । परेण संहृतश्चैको बलेनाप्यपहार्य्यते ॥ राजद्वयं यदा हस्ते न स्यादन्यकरे परः । तदा राजा हि राजानं घातेऽपि तं हनिष्यति ॥ नृपाकृष्टे यदा राजा गमिष्यति युधिष्ठिर ! । घाताघातेऽपि हन्तव्यो राजा तत्र न रक्षकः ॥ कोणं राजपदं त्यक्त्वा वटिकान्तं यदा व्रजेत् । वटी नयेत् पदं नाम तदा कोष्टबलं च षट् ॥ यदि तस्य भवेत् पार्थ ! चतूराजी च षट्पदम् । तदापि च चतूराजी भवत्येव न संशयः ॥ पदातेः षट्पदे विद्धे राज्ञा वा हस्तिना तथा । षट्पदं न भवेत्तस्य अवश्यं शृणु पार्थिव ॥ मप्तमे कोष्ठके या स्याद्बटिका दशकेन वै । तदान्योन्यञ्च हन्तव्यं सुखाय दुर्ब्बलं बलम् ॥ त्रिवटीकस्य कौन्तेय ! पुरुषस्य कदाचन । षटपदं न भवत्येव इति गोतमभाषितम् ॥ [] नौकैका वटिका यस्य विद्यते खेलने यदि । गाढावटीति विख्याता पदं तस्य न दुष्यति ॥ गाढाघात्यापदं राजपदं कोणपदञ्च तत् । हस्ते रङ्गे बलं नास्ति काककाष्ठं तदा भवेत्
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चतुरंग" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें