🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:43:47 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चादर
cādara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चादर संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰]
१. कपडे़ का लंबा चौड़ा टुकड़ा जो ओढ़ने के काम में आता है । हलका ओढ़ना । चौड़ा दुपट्टा । पिछौरी । यौ॰—चादर छिपौवल = लड़कों का एक खेल जिसमें वे किसी लड़के के ऊपर चादर डाल देते हैं और दूसरी गोल के लड़कों से उसका नाम पूछते हैं । जो ठीक नाम बता देता है वह चादर से ढके लड़के को स्त्री बनाकर ले जाता है । मुहा॰—चादर उतरना = बेपर्द करना । इज्जत उतारना । अपमानित करना । मर्यादा बिगाड़ना । विशेष—स्त्रियों के संबंध में इस मुहावरे को उसी अर्थ में बोलते हैं, जिस अर्थ में पुरुषों के लिये 'पगड़ी उतारना' बोलते हैं । चादर ओढ़ाना या डालना = किसी विधवा को रख लेना । चादर रहना या लाज की चादर रहना = इज्जत रहना । कुल की मर्यादा रहना । प्रतिष्ठा का बना रहना । उ॰— लाल बिनु कैसे लाज चादर रहेगी आज कादर करत आप बादर नए नए ।—श्रीपति (शब्द॰) । चादर से बाहर पैर फैलाता = (१) अपनी हद से बाहर जाना । (२) अपने वित्त से अधिक खर्च आदि करना । चादर हिलाना = युद्ध में शत्रुओं से घिरे हुए सिपाही का युद्घ रोकने या आत्मसमर्पण करने के लिये कपड़ा हिलाना । युद्ध रोकने का झंडा दिखाना ।
२. किसी धातु का बड़ा चौखूँटा पत्तर । चद्दर ।
३. पानी की चौड़ी धार जो कुछ ऊपर से गिरती हो ।
४. बढ़ी हुई नदी या और किसी वेग से बहते हुए प्रवाह में स्थान स्थान पर पानी का वह फैलाव जो बिलकुल बराबर होता है, अर्थात् जिसमें भँवर या हिलोर नहीं होता ।
५. फूलों की राशि जो किसी देवता या पूज्य स्तान पर चढाई जाती है । जैसे, मजार पर चादर चढ़ाना ।
६. खेमा । तंबू । शिविर । उ॰—दक्खिन की ओर तेरे चादर की चाह सुनि, चाहि भाजी चाँदबीबी चौंकि भाजैं चक्कवै । = गंग॰, पृ॰ १०३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चादर" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें