अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
चौक संज्ञा पुं॰[ सं॰ चतुष्क, प्रा॰ चउक्क ] १. चौकौर भूमि । चौखूँटी खुली जमीन । २. घर के बीच की कोठरियों और बरामदों से घिरा हुआ वह चौखूँटा स्थान जिसके ऊपर किसी प्रकार की छाजन न हो । आँगन । सहन । ३. चौखूँटा चबूतरा । बडी़ वेदी । ४. मंगल अवसरों पर आँगन में या और किसी समतल भूमि पर आटे, अबीर आदि की रेखाओं से बना हुआ चौखूँटा क्षेत्र जिसमें कई प्रकार के खाने और चित्र बने रहते हैं । इसी क्षेत्र के ऊपर देवताओं का पूजन आदि होता है । उ॰—(क) कदली खंभ, चौक मोतिन के, बाँधे बंदनवार ।—सूर (शब्द॰) । (ख) मंगलचार भए घर घर में मोतिन चौक पुराए ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पूरना ।—बैठना । ५. नगर के बीच में वह लंबा चौडा खूला स्थान जहाँ बडी बडी दुकानें आदि हों । शहर का बडा बाजार । ६. वेश्याओं की वस्ती या मुहल्ला जो अधिकतर चौक या मुख्य चौराहों के पास होता है । उ॰— चौक में जाके अपने कुनबे की किसी को बिठाओ । खुद जाके बैठो ।—सैर॰, भा॰ १, पृ॰ २५ । मुहा॰— चौक में बैठना = वैश्यावृत्ति करना । वेश्या का धंधा या पेशा करना । उ॰— जो चौक में बैठना होता तो यह छह रूपे और खाने पर न पडे रहते । —सैर॰, भा॰ १, पृ॰ २८ । ७. नगर के बीच का वह स्थान जहाँ से चारों ओर रास्ते गए हों । चौराहा । चौमुहानी । ८. चौसर खेलने का कपडा । बिसात । उ॰— राखि सत्रह पुनि अठारह चोर पाँचों मारि । डारि दे तू तीन काने चतुर चौक निहारि ।—सूर (शब्द॰) । ९. सामने के चार दाँतो की पंक्ति । उ॰— दसन चौक बैठेजनु हीरा । औ बिच बिच रँग स्याम गँभीरा । —जायसी (शब्द॰) । १०० सीमंत कर्म । अठवाँसा । भोडें । ११. चार समूह । उ॰— पुनि सोरहो सिंगार जस चारिहु चौके कुलीन । दीरघ चारि चारि लघु चारि सुभट चौ खीन ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।