अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
चौकी संज्ञा स्त्री॰[सं॰ चतुष्की] १. काठ या पत्थर का चौकोर आसन जिसमें चार पाए लगे हों । छोटा तख्त । उ॰—चौक में चौकी जराय जरी जिहि पै खरी बार बगारत सौधे ।—पद्माकर (शब्द॰) । २. कुरसी । मुहा॰—चौकी देना = बैठने के लिये कुरसी देना । कुरसी पर बैठाना । ३. मंदिर में मंडप की ओर के खंभों के उपर का वह घेरा जिसपर उसका शिखर स्थित रहता है । ४. मंदिर में मंडप के खंभों के बीच का स्थान जिसमें से होकर मंडप में प्रवेश करते हैं । ५. पड़ाव या ठहरने की जगह । टिकान । अड्डा । सराय । जैसे—चले चलो आगे की चौकी पर डेरा डालेंगे । मुहा॰—चौकी जाना = कसब कमाने जाना । खरची पर जाना । ६. वह स्थान जहाँ आसपास की रक्षा के लिये थोडे से सिपाही आदि रहते हों । जैसे, पुलिस की चौकी । ७. किसी वस्तु की रक्षा के लिये या किसी व्यक्ति को भागने से रोकने के लिये रक्षकों या सिपाहियों की नियुक्ति । पहरा । खबर- दारी । रखवाली । उ॰—करिके निसंक तट बट के तटे तू बास चौंके मत चौकी यहाँ पाहरू हमारे की ।—कविंद (शब्द॰) । यौ॰—चौकी पहरा । मुहा॰—चौकी देना = पहरा देना । रखवाली करना । चौका बैठना = पहरा बैठना या निगरानी के लिये सिपाही तैनात होना । चौकी बैठाना = पहरा बैठाना । खबरदारी के लिये पहरा बैठाना । चौकी भरना = पहरा पूरा करना । अपनी बारी के अनुसार पहरा देना । ८. वह भेंट या पूजा जो किसी देवी देवता, ब्रह्म, पीर आदि के स्थान पर चढाई जाती है । मुहा॰—चौकी भरना = किसी देवी या देवता के दर्शनों को मन्नत के अनुसार जाना । ९. जादु । टोना । १०. तेलियों के कोल्हू में लगी हुई एरक लकड । ११. गले में पहनने का एक गहना जिसमें चौकोर पटरी होती है । एक प्रकार की जुगनी । पटरी । उ॰—(क) चौकी बदलि परी प्यारे हरि ।—हरिदास (शब्द॰) (ख) मानो लसी तुलसी हनुमान हिए जग जीत जराय के चौकी ।—तुलसी (शब्द॰) । १२. रोटी बेलने क ा छोटा चकला । १३. भेड़ों ओर बकरियों का रात के समय किसी खेत में रहना । विशेष—खाद के लिये किसान प्राय: भेड़ो को खेत में रखते हैं, जिनके मल मूत्र से खाद होता है । १४. मेलों के अवसर पर निकलनेवाली देवमूर्तियों की सवारी । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—चलना । पहुँचना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।