🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:39:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कुरसी
kurasī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कुरसी संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. एक प्रकार की चौकी जिसके पाये कुछ ऊँचे होते हैं और जिसमें पीछे की ओर सहारे के लिये पटरी या इसी प्रकार की और कोई चीज लगी रहती है । किसी किसी में हाथों के सहारे के लिये दोनों ओर दो लकडि़याँ भी लगी रहती हैं । यह केवल एक आदमी के बैठने योग्य बनाई जाती है । विशेष—कुरसी प्राय: लकडी़ की बनती है और उसमें बैठने और सहारा लगाने का स्थान बेंत से बुना या चमडें आदि से मढा़ होता है । कभी कभी पत्थर, लोहे या किसी दूसरी धातु से भी कुरसी बनाई जाती है । यह कई कई आकार और प्रकार की होती है । यौ॰—आराम कुरसी= एक प्रकार की बडी़ कुरसी जिसपर आदमी लेट सकता है ।
२. वह चबूतरा जिसके ऊपर इमारत या इसी प्रकार की और कोई चीज बनाई जाती है । यह आसपास की भूमि से कुछ ऊँचा होता है और पानी, सीड़ आदि से इमारत की रक्षा करता है ।
३. पीढी़ । पुश्त । यौ॰—कुरसीनामा ।
४. वह चौकोर ताबीज जो हुमेल के बीच में रहती है । चौकी । उरबसी ।
५. नाव के किनारे किनारे की तख्ताबंदी । जहाज में इसी तख्ताबंदी पर नीचे पाल बँधा रहता है ।
६. जहाज के मस्तूल के ऊपर की वे आडी़ तिरछी लकडी़याँ जिनपर खडे़ होकर मल्लाह पाल की रस्सियाँ तानते हैं ।
७. नदियों में चलनेवाली छोटी नाव की लंबाई में पट्टियों का बना हुआ वह चौरस स्थान जिसपर आरोही बैठते हैं । पादारक ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कुरसी" आता है (17)
आसंदी मचिया । मोढ़ा । कुरसीपाया पंलग, कुरसी, चौकी, तख्त आदि में खड़े डंडे या खंभे के आकार का वह भाग जि…सोफा लंबी, दो तीन व्य़क्तियों के बैठने योग्य, प्रायः गद्दीदार, कुरसीरंगसाज मेज, कुरसी, किवाड़, दीवार इत्यादि पर रंग चढ़ानेवाला । वह जो चीजों पर र…वृक्ष वनस्पति या उदभिज्ज के अंतर्गत वह बड़ा क्षुप जिसका एक ही मोटा और भारी त…कामरूप आसाम का एक जिला जहाँ कामाक्ष देवी का स्थान है । इसका प्रधान नगर गौहाटी…चौरी एक पेड़ जो हिमालय पर तथा रावी नदी के किनारे रके जंगलों में हेता है । म…चौकी काठ या पत्थर का चौकोर आसन जिसमें चार पाए लगे हों । छोटा तख्तपुआई एख सदाबहार पेड़ । विशेष—इसकी लकड़ी द्दढ़, चिकनी और पीले रंग की होती है…रूही पु संज्ञा पुं॰ रोम । लोम । रोआँशीशम एक प्रकार का पेड़ जिसका तना भारी, सुंदर और मजबूत होता है । विशेष—यह पे…सैफग लाल देवदार । विशेष—इसका सुंदर पेड़ चटगाँव से सिक्किम तक और कोंकण तथा द…हलदू एक बहुत बड़ा और ऊँचा पेड़ जिसकी छाल डेढ़ अंगुल मोटी, सफेद और खुरदुरी ह…अखरोट पु संज्ञा पुं॰ दे॰ 'अखरावट'—गरिया एकार का पेड़ । विशेषयह मध्यप्रदेश, मध्यभारत, बरार और मद्रास में होता ह…हंगोरी एक बहुत बड़ा पेड़ जो दार्जिलिंग के पहाड़ों में होता है । विशेष—इस बृक्…मलयगिरी दारचीनी की जाति का एक प्रकार का बड़ा और बहुत ऊचा वृक्ष जो कामरुप, आसाम…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें