अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
जबान संज्ञा स्त्र [फ़ा॰ जबान][वि॰ जबानी] १. जीभ । जिह्वा । यौ॰—जबानदराज । जबानबंदी । मुहा॰—जबान कतरनी की तरह चलना=धृष्टतापूवँक अनुचित अनुचित बातें कहना । उ॰——ऐसी ढिठाई से खुदा समझे कि दोनों की जबान कतरनी की तरह चल रही है ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३६९ । जबान को लगाम देना=अपना कथन समाप्त करना । चुप हो जाना । उ॰—बस बस जरी जबान को लगाम दी ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३ । जबान आना= किसी चुप्पे आदमी का बढ़कर बातें करना । उत्तर प्रत्युत्तर करना । उ॰—शान खुदा, बेजबानों को भी हमारे लिये जबान आई ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ २७४ । जबान खींचना= बहुत अनुचित या धृष्टतापूर्ण बातें करने के लिये कठोर दंड देना । जबान खुलना=(१) मुँह से बात निकालना । (२) बच्चों का बोलने लगना । बोलने में समर्थ होना । जबान खुलवाना=टेढ़ी सीधी कुछ कहने को विवश करना । जबान खुश्क होना=पिपासित होना । प्यास से आकुल होना । जबान खोलना=मुँह से बात निकालना । बोलना । जबान घिस जाना या घिसना=कहते कहते हार जाना । बार बार कहना । जबान चलना=(१) मुँह से जल्दी जल्दी शब्द निकलना । (२) मुँह से अनुचित शब्द निकलना । (३) खाया जाना । मुँह चलाना । जबान चलाना=(१) बोलना, विशेषतः जल्दी जल्दी बोलना । (२) मुँह से अनुचित शब्द निकलना । जबान चलाए की रोटी खाना=खुशामद या चापलूसी द्वारा जीवनयापन करना । जबान चाटना= दे॰ 'ओंठ चाटना' । जबान टूटना=(बालक का) स्पष्ट उच्चारण आरंभ करना । †जबान डालना=(१) माँगना याचना करना । (२) पूछना । प्रश्न करना । जबान तक न हिलना=मौन रह जाना । कुछ न कहना । उ॰—इतनी फिरंगिनें बैठी हैं किसी की जबान तक नहीं हिली और हम आपस में कटे मरते हैं ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ३ । जबान थामना या पकड़ना=बोलने न देना । कहने से रोकना । जबान पर आना=कहा जाना । मुँह से निकलना । जबान पर या में ताला लगना=चुप रहने को विवश होना । जबान पर मुहर लगाना=बोलने या कहने पर रुकावट होना । जबान पर रखना=(१) किसी चीज को थोड़ो मात्रा में खाकर उसका स्वाद लेना । चखना । (२) स्मरण रखना । याद रखना । जबान पर लाना=मुँह से कहना । बोलना । उ॰—मरहबा वगैरह जबान पर लाते थे और खुद ही झुक झुक कर सलाम करते थे ।—फिसाना॰, भा॰ १, पृ॰ १ । जबान पलटना=कहकर बदल जाना । वचन भंग करना । जवान पर होना=हर दम याद रहना । स्मरण रहना । जबान बंद करना=(१) चुप होना । (२) बोलने से रोकना । (३) विवाद में हराना । जबान बंद होना=(१) मुँह से शब्द न निकलना । (२) विवाद में हार जाना । निग्रह स्थान में आना । जबान बिगड़ाना=(१) मुँह ले अपशब्द निकलने का अभ्यास होना । ३. मुँह का स्वाद इस प्रकार खराब होना कि खाने की कोई चीज अच्छी न लगे । (३) जबान चटोरी होना । जबान में काँटे पड़ना=(१) जबान फरना । निनाबाँ होना । (२) किसी बात को रुककर रुक कहना । जबान में कीड़े पड़ना=अनुचित कथन या मिथ्या भाषण पर अशुभ कम्मना । जबान में खुजली होना=झगड़े की अभिलाषा होना । जबान में लगाम न होना=अनुचित बासें कहने का अभ्यास होना । सोच समझकर बोलने के अयोग्य होना । जबान रौंकना=(१) जबान पकड़ना । (२) चुप करना । जबान सँभालना मुँह से अनुचित शब्द न निकलने देना । सोच समभकर बोलना । जबान सीना । दे॰ 'मुँह सीना' । जवान निकालना=उच्चारण होना । बोला जाना । जबान से निकलना=उच्चारण करना । कहना । जबान हिलाना= बोलने का प्रयत्न करना । मुहँ से शब्द निकालनना । दवी जबान से बोलना या कहना=कमजोर होकर बोलना । अस्पष्ट रूप से बोलना । इस प्रकार से बोलना जिससे सुनने— वालों को उस बात के संबंध में संदेह रह जाय । बदजबानी= अनुचित और अशिष्ट बात । बरजबान=जो बहुत अच्छी तरह याद हो । कंठस्थ । उपस्थित । बेजबान=जो अधिक न बोलता हो । बहुत सीधा । २. जबान से निकला हुआ शब्द । बात । बोल । जौसे—मरद की एक जबान होती है । मुहा॰—जबान बदलना=कही हुई बात से फिर जाना । दे॰ 'जबान पलटना' । ३. प्रतिज्ञा । वादा । कौल । करार । मुहा॰—जबा
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।