🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:40:58 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जीभ
jībha
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
सूना (3.3.120)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जीभ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ जिह्वा, प्रा॰ जिब्भ]
१. मुँह के भीतर रहनेवाले लंबे चिपटे मासपिंड के आकार की वह इंद्रिय जिससे कटु, अम्ल, तिक्त इत्यादि रसों का अनुभव और शब्दों का उच्चारण होता है । जबान । जिह्वा । रसना । विशेष—जीभ मांसपेशियों और स्नायुओं से निर्मित है । पीछे की ओर यह नाल के आकार की एक नरम हड्डी से जुड़ी है जिसे जिह्वास्थि कहते हैं । नीचे की ओर यह दाढ़ के मांस से संयुक्त है और ऊपर के भाग अपेक्षा अधिक पतली झिल्ली से ढकी है जिसमें से बराबर लार छूटती रहती है । नीचे के भाग की अपेक्षा ऊपर का भाग अधिक छिद्रयुक्त या कोशमय होता है और उसी पर वे उभार होते हैं जा काँटे कहलाते हैं । ये उभार या काँटे कई आकार के होते हैं, कोई अर्धचंद्राकार कोई चिपटे और कोई नोक या शिखा के रूप के होते हैं । जिन माँसपेशियों और स्नायुओं के द्वारा यह दाढ़ के माँस तथा शरीर के और भागों से जुड़ी है उन्हीं के बल से यह इधर उधर हिल डोल सकती है । स्नायुओं में जो महीन महीन शाखा स्नायु होती है उनके द्वारा स्पर्श तथा शीत, उष्ण आदि का अनुभव होता़ है । इस प्रकार के सूक्ष्म स्नायुओं का जाल जिह्वा के अग्र भाग पर अधिक है इसी से वहाँ स्पर्श या रस आदि का अनुभव अधिक तीव्र होता है । इन स्नायुओं के उत्तेजित होने से ही स्वाद का बोध होता है । इसी से कोई अधिक मीठी या सुस्वादु वस्तु मुँह में लेकर कभी लोग जीभ चटकारते या दबाते हैं । द्रव्यों की संयोग से उत्पन्न एक प्रकार की रासायनिक क्रिया से इन स्नायुओं में उत्तेजना उत्पन्न होती है । १२८ अंश गरम जल में एक मिनट तक जीभ डुबोकर यदि उसपर कोई वस्तु रखी जाय तो खट्टे मीठे आदि का कुछ भी ज्ञान नहीं होता । कई वृक्ष ऐसे हैं जिनकी पत्तियाँ चवा लेने से भी यह ज्ञान थोड़ी देर के लिये नष्ट हो जाता है । वस्तुओं का कुछ अंश काटों में लगकर और घुलकर छिद्रों के मार्ग से जब सूक्ष्म स्नायुओं में पहुँचता है तभी स्वाद का बोध होता है । अतः यदि कोई वस्तु सूखी, कड़ी है तो उसका स्वाद हमें जल्दी नहीं जान पडे़गा । दूसरी बात ध्यान देने की यह है कि घ्राण का रसना का स्वाद से घनिष्ठ संबंध है । कोई वस्तु खाते समय हम उसकी गंध का भी अनुभव करते हैं । जिस स्थान पर जीभ लारयुक्त मांस आदि से जुड़ी रहती है वहाँ कई सूत्र या बंधन होते हैं जो जीभ की गति नियत या स्थिर रखते हैं । इन्हीं बंधनो के कारण जीभ की नोक पीछे की ओर बहुत दूर तक नहीं पहुँच सकती । बहुत से बच्चों की जीभ में यह बंधन आगे तक बढ़ा रहता है जिससे वे बोल नहीं सकते । बंधनो को हटा देने से बच्चे बोलने लगते हें । रसास्वादन के अतिरिक्त मनुष्य की जीभ का बड़ा भारी कार्य कंठ से निकले हुए स्वर में अनेक प्रकार के भेद डालना है । इन्हीं विभेदों से वर्णों की उत्पत्ति होती है जिनसे भाषा की विकास होता है । इसी से जीभ को वाणी भी कहते है । पर्या॰—जिह्वा । रसना । रसज्ञा । रसाल । रसिका । साधुस्रवा । रसला । रसांक । ललना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जीभ" आता है (23)
रशना जीभरसना जिह्वा । जीभ । जवान । यौ॰— रसनामल=जीभ की मैल । रसनामूल=जीभ का मूल भाग …जिह्वा जीभमुखरोग ओंठ, समूड़े, दाँत, जीभ, तालु या गले आदि में होनेवाले रोग । विशेष— वैद्…सप्तरक्त शरीर के सात अवयव जिनका रंग लाल होता है । यथा—हथेली, तलवा, जीभ, आँख या …लोला जिह्वा । जीभमुखचीरी जीभ । जिह्वारस्ना जिह्मा । जीभरसग्रह जीभरसमातृका जीभ । जवानरसनेंद्रिय रसना, जिससे स्वाद या रस लिया जाता है । जीभलिसान जिह्वा । रसना । जीभरसन स्वाद लेना । चखनागिरा वह शक्ति जिसकी सहायता से मनुष्य बातें करता है । बोलने की ताकतललना कामिनीवाणी सरस्वतीधींद्रिय वह इंद्रिय जिससे किसी बात का ज्ञान किया जाय । जैसे मन, आँख, कान, त्वक्…ज्ञानेंद्रिय वे इंद्रियाँ जिनसे जीवों क्रो विषयों का बोध या ज्ञान होता है । ज्ञानों…रसिका दही का शरबत । सिखरनरसज्ञा गंगाशालाक्य आयुर्वेद के अंतर्गत आठ प्रकार के तंत्रों में से एक तंत्र जिसमें, कान, …वरुणग्रह घोड़ों का एक रोग जो अचा नक हो जाता है । विशेष—इस रोग में घोड़े का तालू…जबान स्त्र
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें