🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:01:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भाषा
bhāṣā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भाषा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. व्यक्त नाद की वह समष्टि जिसकी सहायता से किसी एक समाज या देश के लोग अपने मनोगत भाव तथा विचार एक दूसरे पर प्रकट करते हैं । मुख से उच्चारित होनेवाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह जिनके द्वारा मन की बात बतलाई जाती है । बोली । जबान । वाणी । विशेष— इस समय सारे संसार में प्रायः हजारों प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं जो साधारणतः अपने भाषियों को छोड़ और लोगों की समझ में नहीं आतीं । अपने समाज या देश की भाषा तो लोग बचपन से ही अभ्यस्त होने के कारण अच्छी तरह जानते हैं, पर दूसरे देशों या समाजों की भाषा बिना अच्छी़ तरह सीखे नहीं आती । भाषाविज्ञान के ज्ञाताओं ने भाषाओं के आर्य, सेमेटिक, हेमेटिक आदि कई वर्ग स्थापित करके उनमें से प्रत्येक की अलग अलग शाखाएँ स्थापित की हैं, और उन शाखाकों के भी अनेक वर्ग उपवर्ग बनाकर उनमें बड़ी बड़ी भाषाओं और उनके प्रांतीय भेदों, उपभाषाओं अथाव बोलियों को रखा है । जैसे हमारी हिंदी भाषा भाषाविज्ञान की दृष्टि से भाषाओं के आर्य वर्ग की भारतीय आर्य शाखा की एक भाषा है; और ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेलखंडी आदि इसकी उपभाषाएँ या बोलियाँ हैं । पास पास बोली जानेवाली अनेक उपभाषाओं या बोलियों में बहुत कुछ साम्य होता है; और उसी साम्य के आधार पर उनके वर्ग या कुल स्थापित किए जाते हैं । यही बात बड़ी बड़ी भाषाओं में भी है जिनका पारस्परिक साम्य उतना अधिक तो नहीं, पर फिर भी बहुत कुछ होता है । संसार की सभी बातों की भाँति भाषा का भी मनुष्य की आदिम अवस्था के अव्यक्त नाद से अब तक बराबर विकास होता आया है; और इसी विकास के कारण भाषाओं में सदा परिवर्तन होता रहता है । भारतीय आर्यों की वैदिक भाषा से संस्कुत और प्राकृतों का, प्राकृतों से अपभ्रंशों का और अपभ्रंशों से आधुनिक भारतीय भाषाओं का विकास हुआ है । क्रि॰ प्र॰—जानना ।—बोलना ।—सीखना ।—समझना ।
२. किसी विशेष जनसमुदाय में प्रचलित बातचीत करने का ढंग । बोली । जैसे, ठगों की भाषा, दलालों की भाषा ।
३. वह अव्यक्त नाद जिससे पशु, पक्षी आदि अपने मनोविकार या भाव प्रकट करते हैं । जैसे, बंदरों की भाषा ।
४. आधुनिक हिंदी ।
५. वह बोली जो वर्तमान समय में किसी देश में प्रचलित हो । उ॰— जे प्राकृत कवि परम सयाने । भाषा जिन्ह हरि चरित बखाने ।—मानस, पृ॰ ११ ।
६. एक प्रकार की रागिनी ।
७. ताल का एक भेद । (संगीत) ।
८. वाक्य ।
९. वाणी । सरस्वीत ।
१०. निर्वचन । परिभाषा । व्याख्या । (को॰) ।
११. अर्जीदावा । अभियोगपत्र ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भाषा f. speech, language (esp. common or vernacular speech, as opp. to Vedic or in later times to Sanskṛt), Nir.; Pāṇ.; Mn.; MBh.
any Prākṛt dialect or a partic. group of 5 of them (viz. Māhārāṣṭrī, Śaurasenī, Māgadhī, Prācyā, and Avantī, also called Pañca-vidhā Bhāṣā; cf. under प्राकृत, p. 703), Cat.
description, definition, Bhag.
(in law) accusation, charge, complaint, plaint, Dhūrtas.; Yājñ., Sch.
N. of Sarasvatī, L.
(in music) of a Rāgiṇī.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (755,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भाषा [भास्-अ] 1 Speech, talk; as in चारुभाषः. --2 Language, tongue; Ms. 8. 164. --3 A common or vernacular dialect; (a) the spoken Sanskrit language (opp छंदस् or वेद); विभाषा भाषायां P. VI. 1. 181; (b) any Prākṛta dialect (opp. संस्कृत); Ms. 9. 332. --4 Definition, description; स्थितप्रज्ञस्य का भाषा Bg. 2. 54. --5 An epithet of Sarasvatī, the goddess of speech. --6 (In law) The first of the four stages of a law-suit; the plaint, charge or accusation. --Comp. --अंतरं {1} another dialect or language. {2} translation (?). --पादः a charge, plaint; see भाषां (6) above. --समः a figure of speech, which consists in so arranging the words of a sentence that it may be considered and read either as Sanskrit or Prākṛta (one or more of its varieties); e. g. मंजुलमणिमंजीरे कलगंभीरे विहारसरसीतीरे । विरसासि केलिकीरे किमालि धीरे च गंधसारसमीरे ॥ S. D. 642 (एष श्लोकः संस्कृतप्राकृतशौरसेनीप्राच्यावंतीनागरापभ्रंशेष्वेकविध एव); किं त्वां भणामि विच्छेददारुणायासकारिणि । कामं कुरु वरारोहे देहि मे परिरंभणं Māl. 6. 11 (which is in Sanskrit or Śaurasenī); so 6. 10.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0815-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
भाषा स्त्री भाष--अ । १ वाक्ये २ संख्यतादिवाक्ये च “अष्टादश- भाषावारविलासिनीभुजङ्गः” इति सा० द० । भाषाभेदाञ्च प्राकृतशब्दे ४५४९ पृ० दर्शिताः । व्यवहारे ३ प्रतिज्ञा- सूचकवाक्ये "यदावेदयते राज्ञे तद्भाषेत्यभिधीयते” इति स्मृतिः । पूर्बपक्षशब्दे ४४०६ पृ० दृश्यम् । ४ रागिणी- भेदे हला० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4668,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "भाषा" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें