🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:46:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बोली
bolī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बोली संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बोलना]
१. किसी प्राणी के मुँह स े निकाला हुआ शब्द । मुँह से निकली हुई आवाज । वाणी । जैसे,—(क) बच्चे की बोली, चिड़िया की बोली । (ख) वह ऐसा घबरा गया कि उसके मुँह से बोली तक न निकली । क्रि॰ प्र॰—बोलना । मुहा॰—मीठी बोली = शब्द या वाक्य जिसका कथन प्रिय हो । मधुर वचन ।
२. अर्थयुक्त शब्द या वाक्य । वचन । बात ।
३. नीलाम करनेवाला और लेनेवाले का जोर से दाम कहना ।
४. वह शब्दसमूह जिसका व्यवहार किसी प्रदेश के निवासी अपने भाव या विचार प्रकट करने के लिये संकेत रूप से करते है । भाषा ।जैसे,—वहाँ बिहारी नहीं बोली जाती, वहाँ की बोली उड़िया है ।
५. वह वाक्य जो उपहास या कूट व्यग्य के लिये कहा जाय । हँसी, दिल्लगी या ताना, ठठोली । उ॰—सासु ननद बोलिन्ह जिउ लेहीं ।—जायसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—बोलना ।—मारना ।—सुनाना । यौ॰—बोली ठोली । मुहा॰—बोली कसना, बोली छोड़ना, बोली बोलना या मारना = किसी को लक्ष्य करके उपहास या व्यंग्य के शब्द कहना । जैसे,—अब आप भी मुझपर बोली बोलने लगे ।
बोली ठोली संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बोली + ठिठोली] व्यंग्य । कटाक्ष । हँसी मजाक । उ॰—बोली ठोली करै छिमा करि चुप मैं मारौं । भूँकि भूँकि फिरि जाँय जुगत से उनको टारौं ।— पलटू, पृ॰ ६२ । क्रि॰ प्र॰—करना ।—मारना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बोली" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें