जर
१पु
संज्ञा पुं॰ [सं॰ जरा] जरा । वृद्धावस्था ।
जर
२ वि॰ [सं॰]
१. क्षय होने या जीर्ण होनेवाला ।
२. क्षीण । वृद्ध । पुराना ।
३. क्षय या जीराँ करनेवाला
[को॰] ।
जर
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. नाश या जीर्ण होने की क्रिया ।
२. जैन दर्शन के अनुसार वह कर्म जिससे पाप, पुण्य, कलुष, राग- द्वेषादि सब शुभाशुभ कर्मों का क्षय होता है ।
जर
४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ ज्वर] दे॰
ज्वर ।
उ॰—खने संताप सीत जर जाड़ । की उपचरथ संदेह न छाँड़ । —विद्यापति॰, पृ॰ १३७
जर
५ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक तरह का समुद्री सवार । कचहरा ।— (लश॰) ।
जर
६ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ जड़] दे॰
जड़ ।
जर
७ संज्ञा पुं॰ [फा॰ जर]
१. सोना । स्वर्ण । यौ॰—जरकम=दे॰
जरकश । जरकार= (१) स्वर्णकार । सुनार । (२) सोने का काम की हुई वस्तु । जरगर । जरदोजो । जरनिगार । जरनिगारी । जरवपत । जरवाफता । जरदोज ।
२. धन । दौलत । रुपया ।
उ॰—जर ही मेरा अल्लाह है जर राम हमारा ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ५१५ । यौ॰—जरआस्ल=मूलधन । जरखरीद । जरगर । जरडिगरी= डिगरी की रकम । जरदार । जरनक्द=रोकड़ा । नकद । रुपया । जरनोलाम=नीलामी से प्रास धन । जरपेशगी= अग्रिम धन । बयाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।