जायदाद
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰] भूमि, धन या सामान आदि जिसपर किसी का अधिकार हो । संपत्ति । विशेष—कानून के अनुसार जायदाद दो प्रकार की है, मनकूला और गैरमनकूला । मनकूला जायदाद उसे कहते हैं जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर हटाई जा सके । जैसे, बरतन, कपडा, असबाब आदि । गैरमनकूला जायदाद उसे कहते हैं जो स्थानांतरित न की जा सके । जैसे, मकान, बाग, खेत, कुआँ आदि ।
जायदाद गैरमनकूला
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ जायदाद + अ॰ गैरमनकूलह्] वह संपत्ति जो हटाई बढा़ई न जा सके । स्थावर संपत्ति । दे॰
जायदाद शब्द का विशेष ।
जायदाद जौजियत
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ जायदाद + अ॰ जौ़जियत] वह संपत्ति जिसपर स्त्री का अधिकार हो । स्त्रीधन ।
जायदाद मकफूला
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ जायदाद + अ॰ मकफूलह्] वह संपत्ति जो किसी प्रकार रेहन या बंधक हो ।
जायदाद मनकूला
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ जायदाद + अ॰ मनकूलह] चल संपत्ति । जंगम संपत्ति । दे॰
जायदाद शब्द का विशेष ।
जायदाद मुतनाजिआ
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ जायदाद + अ॰ मुतना- जिअह] वह संपत्ति जिसके आधिकार आदि के विषय में कोई झगडा़ हो । विवादग्रस्त संपत्ति ।
जायदाद शौहरी
संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰] वह संपत्ति जो स्त्री को उसके पति से मिले ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।