🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:11:53 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जीरा
jīrā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जीरा संज्ञा पुं॰ [सं॰ जीरक, तुलनीय फ़ा॰ जीरह्] डेढ़ दो हाथ ऊँचा एक पौधा । विशेष—इसमें सौंफ की तरह फूलों के गुच्छे लंबी सीकों में लगते हैं । पत्तियाँ बहुत बारीक और दूब की तरह लंबी होती हैं । बंगाल और आसाम कतो छोड़ भारत में यह सर्वत्र अधि- कता से बोया जाता है । लोगों का अनुमान है कि यह पश्चिम के देशों से लाया गया है । मिस्र देश तथा भूमध्य सागर के माल्टा आदि टापुओं में यह जंगली पाया जाता है । माल्टा का जीरा बहुत अच्छा और सुगंधित होता है । जीरा कई प्रकार का होता है पर इसके दो मुख्य भेद माने जाते हैं— सफेद और स्याह अथवा श्वेत और कृष्ण जीरक । सफेद या साधारण जीरा भारत में प्रायः सर्वत्र होता है, पर स्याह जीरा जो अधिक महीन और सुगंधित होता है । काश्मीर लद्दाख, बलूचिस्तान तथा गढ़वाल और कुमाऊँ से आता है । काश्मीर और अफगनिस्तान में तो यह खेतों में और तृणों के साथ उगता है । माल्टा आदि पश्चिम के देशों से जो एक प्रकार का सफेद जीरा आता है वह स्याह जीरे की जाति का है और उसी की तरह छोटा और तीव्र गंध का होता है । वैद्यक में यह कटु, उष्ण, दीपक तथा अतीसार, गृहणी, कृमि और कफ वात को दूर करनेवाला माना जाता है । पर्या॰—जरण । अजाजी । कणा । जीर्ण । जीर । दीप्य । जीरण । अजाजिका । बह्विशिख । मागध । दीपक । मुहा॰—ऊँट के मुँह में जीरा = खाने की कोई चीज मात्रा में बहुत कम होना ।
२. जीरे के आकार के छोटे छोटे महीन और लंबे बीज ।
३. फूलों का केसर । फूलों के बीज का महीन सूत ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जीरा" आता है (21)
जीर जीराअजाजी सफेद और काला जीरा । जीरावह्निसख जीरक । जीरादृता जीराजिरण जीरावांतिशोधनी जीरक । जीराकमून जीरा । जीरक । अजाजीशीतकण जीराववकाली जीरासुगंधन जीराजरण हींगमागध एक प्राचीन जाति जो मनु के अनुसार वैश्य के वीर्य से क्षत्रिय कन्या के ग…सुषवी करेला । कारवेल्लकृष्णसखी द्रौपदीझंडा तिकोने या चौकोर कपडे़ का टुकडा़ जिसका एक सिरा लकडी़ आदि के डंडे में लग…झारी लुटिया की तरह एक प्रकार का लँबोतरा पात्र जिसमें जल गिराने के लिये एक औ…रायता दही या मठे में उबाला हुआ साग, कुम्हड़ा, लौआ या बुँदिया आदि जिसमें नमक,…दीपनगण जठराग्नि को तीव्र करनेवाले पदार्थों का वर्ग । भूख लगानेवाली ओषधियों का…हिंग्वादि चूर्ण संज्ञा पुं॰ हींग के योग से बनी हुई एक बुकनी । विशेष—भूनी हींग, प…लवंगादिचूर्णा वैद्यक में एक प्रसिद्ध चूर्ण जो संग्रहणी, अतिसार आदि में दिया जाता है …पिप्पल्यादिगणा सुश्रुत के अनुसार ओषधियों का एक वर्ग जिसके अंतर्गत पिप्पली, चीता, अदरख…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें