🕉️ 20 November 2026, Friday · 02:42:34 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टटोलना
ṭaṭolanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टटोलना क्रि॰ स॰ [सं॰ त्वक् + तोलन( = अंदाज करना)]
१. मालूम करने के लिये उँगलियों से छूना या दबाना । किसी वस्तु के तल की अवस्था अथवा उसकी कड़ाई आदि जानने के लिये उसपर उँगलियाँ फेरना या गड़ाना । गूढ़ संस्पर्श करना । जैसे,—ये आम पके हैं, टटोलकर देख लो । संयो॰ क्रि॰—लेना ।—डालना ।
२. किसी वस्तु को पाने के लिये इधर उधर हाथ फेरना । ढुँढने या पता लगाने के लिये इधर उधर हाथ रखना । जैसे,— (क) अँधेरे में क्या टटोलते हो । रुपया गिरा होगा तो सबेरे मिल जायगा । (ख) वह अंधा टटोलता हुआ अपने घर तक पहुँच जायगा । (ग) घर के कोने टटोल डाले कहीं पुस्तक का पता न लगा । संयो॰ क्रि॰—डालना ।
३. किसी से कुछ बातचीत करके उसके विचार या आशय का इस प्रकार पता लगाना कि उसे मालूम न हो । बातों में किसी के हृदय के भाव का अंदाज लेना । थाह लेना । थहाना । जैसे,— तुम भी उसे टटोलो कि वह कहाँ तक देने के लिये तैयार है । मुहा॰—मन टटोलना = हृदय के भाव का पता लगाना ।
४. जाँच या परीक्षा करना । परखना । आजमाना । जैसे,— (क) हम उसे खूब टटोल चुके हैं, उसमें कुछ विशेष विद्या गहीं है । (ख) मैंने तो सिर्फ तुम्हें टटोलने के लिये रुपए माँगे थे, रुपए मेरे पास हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टटोलना" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें