🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:37:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खोलना
kholanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खोलना क्रि॰ स॰ [सं॰ खुड, खुल=भेदन]हिं॰ खुलना का सक॰ रूप]
१. किसी वस्तु के मिले या जुड़े हुए भागों को एक दूसरे से इस प्रकार अलग करना कि उसके अंदर या उसके पार तकआना, जाना, टटोलना, देखना आदि हो सके । छिपाने या रोकनेवाली वस्तु को हटाना । अवरोध या आवरण का दूर करना । जैसे—किवाड़ खोलना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
२. ऐसी वस्तु को हटाना या इधर उधर करना जो किसी दूसरी चीज को छाए या घेरे हो ।
३. दरार करना । छेद करना । शिगाफ करना । जैसे,—फोड़े का मुँह खोलना ।
४. बाँधने या जोड़नेवाली वस्तु को अलग करना । बंधन तोड़ना । जैसे,—टाँका खोलना गाँठ खोलना, बेड़ी खोलना ।
५. किसी बँधी हुई वस्तु को मुक्त करना । जैसे,—धोती खोलना ।
६. किसी क्रम को चलाना या जारी करना । जैसे,—तनखाह खोलना ।
७. ऐसी वस्तुओं का तैयार करना जो दूर तक रेखा के रूप में चली गई हो और जिनपर किसी वस्तु का आना जाना हो । जैसे,—सड़क खोलना, नहर खोलना ।
८. कोई ऐसा नया कार्य आरंभ करना जिसका लगाव सर्वसाधारण या बहुत से लोगों के साथ हों । जैसे,—कारखाना खोलना, पाठशाला खोलना, दूकान खोलना ।
९. किसी कारखाने, दूकान, दफ्तर आदि का दैनिक कार्य आरंभ करना । जैसे,— वह नित्य बड़े तड़के दूकान खोलता है ।
१०. किसी ऐसी सवारी को चला देना, जिसपर बहुत आदमी एक साथ बैठ सकें । जैसे,—नाव खोलना ।
११. किसी गुप्त या गुढ़ बात को प्रकट या स्पष्ट कर देना । जैसे,—आप के पूछते ही वे सब खोल देंगे । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
१२. किसी को अपने मन की बात कहने के लिये उद्यत करना । जैसे,—हमने उसे खोलना चाहा, पर वह नहीं खुला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "खोलना" आता है (34)
श्रंथन खोलना । छोड़ना । ढीला करनाउद्घाटन खोलना । उघाड़नाउद्घट्टन मुक्त करना । खोलनाविघट्टन खोलनाप्रतिमोचन खोलना । बंधन से मुक्त करनाविमुद्रण खोलना । अनावृत करना । विकसित करना । खिलानाविस्फारण खोलनाबलकना उबलना । उफान खाना । खोलनाअपावरण उचारना । खोलनाव्यादन खोलनाउगसारना पु क्रि॰ स॰ बयान करना । कहना । प्रकट करना । खोलनाउदघाटना पु क्रि॰ स॰ प्रकट करना । प्रकाशित करना । खोलनाचियारना † क्रि॰ स॰ बाना । फैलाना । खोलना । जैसे,— दाँत चियारनामुकलाना पु क्रि॰ स॰ मुक्त करना । खोलना । छोड़ना । बिखरानापट वस्त्र । कपड़ाफक्क पंगु या विकलांग व्यक्ति । अंगहीनश्रथन मार डालना । वध । हत्याप्रसारण फैलाना । पसारना । विस्तृत करना । विशेष—वैशेषिक में जो पाँच प्रकार के क…विहरण विहार करने की क्रिया । चलना । फिरना । घूमनाअवलुंचन छेदना । काटनाप्रतिभेदन विभाग करना । भेद उत्पन्न करनानिर्भेद फाड़नाव्यादान फैलाव । विस्तारताला लोहे, पीतल, आदि की वह कल जिसे बंद किवाड़, संदूक आदि की कुंडी में फँसा …कहना बोलना । उच्चारण करना । मुँह से शब्द निकालना । शब्दों द्वारा अभिप्राय प…इतलाक जारी करना । इजरायउमेलना पु क्रि॰ स॰छटकाना छटक जाने देना । किसी वस्तु को दाब या पकड़ से बलपूर्वक निकल जाने देनादरवाजा द्वारा । मुहाना । मुहा॰— दरवाजे की मिट्टी खोद ड़ालना या ले ड़ालना = बा…स्क्रू वह कील या काँटा जिसके नुकीले आधे भाग पर चक्करदार गड़ारियाँ या चूड़ियाँ…कारखाना वह स्थान जहाँ व्यापार के लिये कोई वस्तु बनाई जाती है । जैसे, —पुतलीघर,…छुटकाना पु क्रि॰ स॰झिलमिली एक दूसरे पर तिरछी लगी हुई बहुत सी आड़ी पटरियों का ढाँचा जो किवाड़ों और…उन्मीलना पु क्रि॰ सं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें