🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:03:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कहना
kahanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कहना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ कथन, प्रा॰ कहन]
१. बोलना । उच्चारण करना । मुँह से शब्द निकालना । शब्दों द्वारा अभिप्राय प्रकट करना । वर्णन् करना । उ॰—(क) विधि, हरि, हर, कवि कोविद बानी । कहत साधु महिमा सकुचानी ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—कह उठना = कहने लगना । कहना । उ॰—इस गजल ने वह लुप्त दिखाया और ऐसा रंग जमाया कि हमारे हबीब लबीब तक अहो हो कहो उठते थे ।—फिसाना॰, भा॰१, पृ॰ ९ । कहने न आना = अकथ्य होना । कहते न बन पड़ना । उ॰—कोने जाइ उपास भरै दुख कहत न आवै ।—नंद॰, ग्रं॰, पृ॰ २०१ । कहना बदना = निश्चय करना । छहराना । जैसे,— यह बात पहले से कही बदी थी । कह बदकर = (१) प्रतिज्ञा करके । दृढ़ संकल्प करके । जैसे,—तुम बदकर निकल जाते हो । (२) ललकारकर । खुले खजाने । दावे के साथ । जैसे,—हम जो करते है, कह बदकर करते हैं, छिपकर नहीं । कह बैठना = एकाएक कह देना । कह जाना । उ॰—और जो साहब कुछ कह बैठ?—फिसाना॰ भाग३, पृ॰ ५ । कहना सुनना = बातचीत करना । कहने को = (१) नाममात्र को । जैसे,—वे केवल कहने को वैद्य हैं । (२) भविष्य में स्मरण के लिये । जैसे,—यह बात कहने को रह जायगी । कहने सुनने को = दे॰ 'कहने को' । कहने की बात = वह कथन जिसके अनुसार कोई कार्य न किया जाय । वह बात जो वास्तव में न हो । सयौ॰ क्रि॰—उठना । डालना ।—देना ।—रखना ।
२. प्रकट करना । खोलना । जाहिर करना । जैसे,—तुम्हारी सूरत कहे देती है कि तुम नशे में हो । उ॰—मोंहि करत कत बावरी, किए दुराव दुरै न । कहै देत रँग रात के रँत निचुरत से नैन ।—बिहारी (शब्द॰) । संयो क्रि—देना ।
३. सूचना देना । खबर देना । जैसे,—वह किसी से कह सुनकर नहीं गया है ।
४. नाम रखना । पुकारना । जैसे,—इन कीड़े को लगो क्या कहते है?
५. समझाना । बुझाना । जैसे,— तुम जाओ, हम उनसे कह लेंगे । मुहा॰—कहना सुनना = (१) समझाना बुझाना । मनाना । (२) बिनती या प्रार्थना करना । जैसे,—हम उनसे कह सुनकर तुम्हारा आराध क्षमा करा देंगे । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
६. बहकाना । बातों में भुलाना । बनावटी बातें करना । मुहा॰—कहने या सुनने में आना = किसी की बनावटी बातों पर विशवास करके उसके अनुसार कार्य करना । जैसे,—चतुर लोग धूर्तों के कहने सुनने में नहीं आते । कहने पर जाना = किसी को बनावटी बातों पर विश्वास करना और उसके अनुसार कार्य करना ।
७. अयुक्त बात बोलना । भला बुरा कहना । जैसे,—(क) एक कहोगे, दस सुनोगे । (ख) हमें एक ही दस कह लो । संयो॰ क्रि॰ लेना ।
कहना १ संज्ञा पुं॰ कथन । बात । आज्ञा । अनुरोध । जैसे,—(क) उनका यह कहना है कि तुम पीछे जाना । (ख) वह किसी का कहना नहीं मानता । क्रि॰ प्र॰—करना ( = मानना) ।—टालना ( = न मानना) ।— मानना ।
कहना १ पु संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कथन, हिं॰ कहन या कहना] कहाने का ढंग । उ॰—सीखि लीन्हों मीन मृग खंजन कमल नैन सीखि लीन्हों जस औ प्रताप को कहानो है ।—इतिहास पृ॰ ३८४ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कहना" आता है (44)
जल्प कथन । कहनाभाषण कथन । बातचीत । कहनाप्रलाप कहना । बकना । कथनकथन कहना । बखान । बात । उक्ति । यौ॰—कथनानुसारप्रलपन कहना । कथनअभिसंधा कहना । बतलानासमुदीरण बोलना । कहना । उच्चारण करनाभणन कहना । वर्णनअर्ज विनती । विनय । क्रि॰ अ॰—करना = प्रार्थना करना । कहना । निवेदन करनाशंसन कथन । कहना । वर्णन करनागदन कहना । कथन । वर्णन (को॰)आख्यापन प्रकट करना । प्रकाश करना । कहना । कथनकहा पु † संज्ञा पुं॰ कथन । कहना । बात । आज्ञा । उपदेशबकना ऊटपटाँग बात कहना । अयुक्त बात बोलना । व्यर्त बहुत बोलनातवरना कहनाबताना कहना । कहकर जानकार करना । जानकारी कराना । अभिज्ञ करना । जताना । कथन द्…बानना पु ^१ क्रि॰ सं॰ वर्णन करना । कहनाभनकना पु क्रि॰ स॰ बोलना । कहनावरणना पु क्रि॰ स॰ वर्णन करना । कहनाफरमाना आज्ञा देना । कहनाबखानना बर्णन करना । कहनाभक्खना पु क्रि॰ स॰ भाखना । कहनाभख्खना पु क्रि॰ स॰ भाखना । कहनाभगतावन पु † क्रि॰ स॰ भुगताना । पहुँचाना । कहनाउगसारना पु क्रि॰ स॰ बयान करना । कहना । प्रकट करना । खोलनाकठबैठीं पहेली । बुझौवल । क्रि॰ प्र॰— करना ।—बुझाना । —कहनामुखराना पु ‡ क्रि॰ अ॰ मुखर होना । मुख से बोलना । कहनाकथा वह जो कही जाय । बात । विशेष—न्याय में यथार्थ निश्चय या विपक्षी के पराज…वाचन पढ़ना या उच्चारण करना । पठन । बाँचनाउदीरण कथन । उच्चारणप्रवाद परस्पर वाक्य । बातचीतव्याख्या वह वाक्य आदि जो किसी जटिल पद या वाक्य आदि का अर्थ स्पष्ट करता हो । किस…कवन पानीआशंसन आशा करना । इच्छा करनाव्याहृत कहा हुआ । कथित । उक्तकथना पु क्रि॰ स॰कथनी पु संज्ञा स्त्री॰जबान स्त्रबयना पु † ^१ क्रि॰ स॰ बोना । बीज जमाना या लगानागालना पु क्रि॰ स॰ दे॰ 'गलाना' ।—दाषना † क्रि॰ स॰बागना † ^१ क्रि॰ अ॰ चलना । फिरना । घूमना । टहलनाभापना † क्रि॰ स॰ दे॰ 'भाँपना'उदभावन कल्पना करना । मन में लाना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें