🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:04:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टूटना
ṭūṭanā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
प्रदर (3.3.173) बाण
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टूटना क्रि॰ अ॰ [सं॰ त्रुट]
१. किसी वस्तु का आघात, दबाव या झटके के द्वारा दो या कई भागों में एकबारगी विभक्त होना । टुकडे़ टुकडे़ होना । खंडित होना । भग्न होना । जैसे,— छडी़ टूटना, रस्सी ठूटना । संयो॰ क्रि॰—जना । यौ॰—टूटना फूटना । विशेष—'टूटना' और 'फूटना' क्रिया में यह अंतर है । कि फूटना खरी वस्तुओं के लिये बोला जाता है, विशेषतः ऐसी जिनके भीतर अवकाश या खाली जगह रहती है । जैसे, घडा़ फूटना, बरतन फूटना, खपडे़ फूटना, सिर फूटना । लकडी़ आदि चीमड़ वस्तुओं के लिये 'फूटना' का प्रयोग नहीं होता । पर फूटना के स्थान पर पश्चिमी हिंदी में 'टूटना' का प्रयोग होता है, जैसे, घडा़ ठूटना ।
२. किसी अंग के जोड़ का उखड़ जाना । किसी अंग का चोट खाकर ढीला और बेकाम हो जाना । जैसे,—हाथ टूटना, पैर टूटना ।
३. किसी लगातार चलनेवाली वस्तु का रुक जाना । चलते हुए क्रम का भंग होना । सिलसिला बंद होना । जारी न रहना । जैसे,—पानी इस प्रकार गिराओ कि धार न टूटे ।
४. किसी ओर एकबारगी वेग से जाना । किसी वस्तु पर झपटना । झुकना । जैसे, चील का मांस पर टूटना, बच्चे का खिलौने पर टूटना । संयो॰ क्रि॰—पड़ना ।
५. अधिक समूह में आना । एकबारगी बहुत सा आ पड़ना । पिल पड़ना । जैसे,—दूकान पर ग्राहकों का टूटना, विपत्ति या आपत्ति टूटना । संयो॰ क्रि॰—पड़ना । मुहा॰—टूट टूटकर बरसना = बहुत अधिक पानी बरसना । मूसलाधार बरसना ।
६. दल बाँधकर सहसा आक्रमण करना । एकबारगी धावा करना । जैसे, फौज का दुश्मन पर टूटना । संयो॰ क्रि॰—पड़ना ।
७. अनायास कहीं से आ जाना । अकस्मात् प्राप्त होना । जैसे,— दो ही महीने में इतनी संपत्ति कहाँ से टूट पडी़ ? उ॰— आयो हमारे मया करि मोहन मोकों तो मानो महानिधि टूटो ।—देव । (शब्द॰) ।
८. पृथक् होना । अलग होना । च्युत होना । मेल में न रहना । जैसे, पंक्ति से टूटना, गवाह का टूट जाना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
९. संबंध छूटना । लगाव न रह जाना । जैसे, नाता टूटना । मित्रता टूटना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१०. दुर्बल होना । कृश होना । दुबला पड़ना । क्षीण होना । जैसे,—(क) वह खाने बिना टूट गया है । (ख) उसका सारा बल टूट गया । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—(कुएँ का) पानी टूटना = पानी कम होना ।
११. धनहीन होना । कंगाल होना । बिगड़ जाना । जैसे,—इस रोजगार में बहुत से महाजन टूट गए । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१२. चलता न रहना । बंद हो जाना । किसी संस्था, कार्यालय आदि का न रह जाना । जैसे, स्कूल टूटना, बाजार टूटना, कोठी टूटना, मुकदमा टूटना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
१३. किसी स्थान, जैसे गढ़ आदि का शत्रु के अधिकार में जाना । जैसे, किला टूटना । उ॰— मेघनाद तहँ करइ लराई । टूट न द्वार परम कठिनाई ।—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰ —जाना ।
१४. रुपए का बाकी पड़ना । वसूल न होना । जैसे,—अभी हिसाब साफ नहीं हुआ, हमारे १० टूटते हैं ।
१५. टोटा होना । घाटा होना । हानि होना ।
१६. शरीर में ऐंठन या तनाव लिए हुए पीडा़ होना । जैसे,—बुखार चढ़ने पर जोड़ जोड़ टूटता है । मुहा॰—बदन या अंग टूटना = अँगडा़ई आना ।
१७. पेड़ों से फल का तोडा़ जाना । फलों का इकट्ठा किया जाना । फल उतरना । जैसे, आम टूटना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टूटना" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें