🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:46 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ठौर
ṭhaura
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठौर पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्थान, प्रा॰ ठान, हिं॰ ठाँव + र (प्रत्य॰)]
१. जगह । स्थान । ठिकाना । यौ॰—ठौर ठिकाना = (१) रहने का स्थान । (२) पता ठिकाना । मुहा॰—ठौर कुठौर = (१) अच्छी जगह, बुरी जगह । बुरे ठिकाने । अनुपयुक्त स्थान पर । जैसे—(क) इस प्रकार ठौर कुठौर की चीज उठा लिया करो । (ख) तुम पत्थर फेंकते हो किसी को ठौर कुठौर लग जाय तो ? (२) बेमौका । बिना अवसर । ठौर न आना = समीप न आना । पास न फटकना । उ॰—हरि को भजै सो हरिपद पावै । जन्म मरन तेहि ठौर न आवै ।—सूर (शब्द॰) । ठौर न रहना = स्थान या जगह न मिलना । निराश्रय होना । उ॰—कबीर ते नर अंध हैं, गुरु को कहते और । हरि रूठे गुरु और हैं, गुरु रूठे नहिं ठोर ।— कबीर सा॰ सं॰, भा॰ १, पृ॰ ४ । ठौर मारना = तुरंत बध कर देना । उ॰—तब मनुष्यन ने वाकों ठौर मारयौ । ता पाछें वाकौ सीस गाम के द्वार पैं बाँध्यो ।—दो सो बावन॰, भा॰ २, पृ॰ ९६ । ठौर रखना = उसी जगह मारकर गिरा देना । मार डालना । ठौर रहना = (१) जहाँ का तहाँ रह जाना । पड़ रहना । (२) मर जाना । किसी के ठौर = किसी के स्थानापन्न । किसी के तुल्य । उ॰—किबले के ठौर बाप बाद— शाह साहजहाँ ताको कैद कियौ मक्के आगि लाई है ।— भूषण (शब्द॰)
२. मौका । घात । अवसर । उ॰—ठोर पाय पवनपुत्र डारि मुद्रिका दई । केशव (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ठौर" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें