🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठिकाना १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ टिकान]
१. स्थान । जगह । ठौर ।
२. रहने की जगह । निवासस्थान । ठहरने की जगह । यौ॰—पत्ता ठिकाना ।
३. आश्रय । स्थान । निर्वाह करने का स्थान । जीविका का अवलंब । मुहा॰—ठिकाना करना = (१) जगह करना । स्थान निश्चित करना । स्थान नियत करना । जैसे,—अपने लिये कहीं बैठने का ठिकाना करो । (२) टिकना । डेरा करना । ठहरना । (३) आश्रय ढूँढना । जीविका लगाना । नौकरी या काम धंधा ठीक करना । जैसे,—इनके लिये भी कहीं ठिकाना करो, खाली बैठे हैं । (४) ब्याह के लिये घर ढूँढना । ब्याह ठीक करना । जैसे,—इनका भी कहीं ठिकाना करो, घर बसे । ठिकाना ढूँढ़ना = (१) स्थान ढूँढ़ना । जगह तलाश करना । (२) रहने या ठहरने के लिये स्थान ढूँढ़ना । निवास स्थान ठहराना । (३) नौकरी या काम धंधा ढूँढ़ना । जीविका खोजना । आश्रय ढूँढ़ना । (४) कन्या के ब्याह के लिये घर ढूँढ़ना । वर खोजना । (किसी का) ठिकाना लगना = (१) आश्रयस्थान मिलना । ठहरने या रहने की जगह मिलना । उ॰—सिपाही जो भागे तो बीच में कहीं ठिकाना न लगा ।—(शब्द॰) । (२) जीविका का प्रबंध होना । नौकर ी या काम घंधा मिलना । निर्वाह का प्रबंध होना । जैसे,—इस चाल से तुम्हारा कहीं ठिकना न लगेगा । ठिकाना लगाना = (१) पता चलाना । ढूँढ़ना । (२) आश्रय देना । नौकरी या काम धंधा ठीक करना । जीविका का प्रबंध करना । ठिकाने आना = (१) अपने स्थान पर पहुँचना । नियत वा वांछित स्थान पर वास होना । उ॰—जो कोउ ताको निकट बतावै । धीरज धरि सो ठिकाने आवै ।—सूर (शब्द॰) । (२) ठीक विचार पर पहुँचना । बहुत सोच— विचार या बातचीत के उपरांत यथार्थ बात करना या सम— झना । जैसे, बुद्धि ठिकाने आना । उ॰—हाँ इतनी देर के बाद अब ठिकाने आए ।—(शब्द॰) । (३) मूल तत्व पर पहुँचना । असली बात छेड़ना या कहना । प्रयोजन की बात पर आना । मतलब की बात उठाना । ठिकाने की बात = (१) ठीक बात । सच्ची बात । यथार्थ बात । प्रामाणिक बात । असली बात । (२) समझदारी की बात । युक्तियुक्त बात । (३) पते की बात । ऐसी बात जिससे किसी विषय में जानकारी हो जाय । ठिकाने न रहना = चंचल हो जाना । जैसे, बुद्धि ठिकाने न रहना, होश ठिकाने न रहना । ठिकाने पहुँचाना = (१) यथास्थान पहुँचाना । ठीक जगह पहुँचाना । (२) किसी वस्तु को लुप्त वा नष्ट कर देना । किसी वस्तु को न रहने देना । (३) मार डालना । ठिकाने लगना = (१) ठीक स्थान पर पहुँचना । वांछित स्थान पर पहुँचना । (२) काम में आना । उपयोग में आना । अच्छी जगह खर्च होना । उ॰—चलो अच्छा हुआ, बहुत दिनों से यह चीज पड़ी थी, ठिकाने लग गई ।—(शब्द॰) । (३) सफल होना । फलीभूत होना । जैसे, मिहनत ठिकाने लगना । (४) परम धाम सिधारना । मर जाना । मारा जाना । ठिकाने लगाना = (१) ठीक जगह पहुँचाना । उपयुक्त वा वांछित स्थान पर ले जाना । (२) काम में लाना । उपयोग में अच्छी जगह खर्च करना । (३) सार्थक करना । सफल करना । निष्फल न जाने देना । जैसे, मिहनत ठिकाने लगाना । (४) इधर उधर कर देना । खो देना । लुप्त कर देना । गायब कर देना । नष्ट कर देना । न रहने देना । (५) खर्च कर डालना । (६) आश्रय देना । जीविका का प्रबंध करना । काम धंधो में लगाना । (७) कार्य को समाप्ति तक पहुँचाना । पूरा कराना । (८) काम तमाम करना । मार डालना ।
४. निशिच्त अस्तित्व । यथार्थता की संभावना । ठीक प्रमाण । जैसे,—उसकी बात का क्या ठिकाना ? कभी कुछ कहता है कभी कुछ ।
५. दृढ़ स्थिति । स्थायित्व । स्थिरता । ठहराव । जैसे,—इस टूटी मेज का क्या ठिकाना, दूसरी बनाओ । विशेष—इन अर्थों में इस शब्द का प्रयोग प्रायः निषेधात्मक या संदेहात्मक वाक्यों ही में होता है । जैसे,—रुपया तो तब लगावें जब उनकी बात का कुछ ठिकाना हो ।
५. प्रबंध । आयोजन । बंदोबस्त । डैल । प्राप्ति का द्वार या ढंग । जैसे,—(क) पहले खाने पीने का ठिकाना करो, और बातें पीछे करेंगे । (ख) उसे तो खाने का ठिकाना नहीं है । उ॰— दो करोड़ रुपए साल की आमदनी का ठिकाना हुआ ।— शिवप
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।