बार
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वार]
१. द्वार । दरवाजा ।
उ॰—(क) अकिल बिहूना आदमी जानैं नहीं गँवार । जैसे कपि परबस परयो नाचै घर घर बार ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) सुवर सेन चहुआन सिंग जबुदून नवाई । जनु मदिर बिय बार ढंकि इक बार बनाई ।—पृ॰ रा॰, ३५ । ४७४ । (ग) गोपिन के अँसुवन भरी सदा असोस अपार । डगर डगर ने ह्वै रही बगर बगर भरी के बार ।—बिहारी (शब्द॰) । यौ॰— दरबार ।
२. आश्रयस्थान । ठिकाना ।
उ॰— रहा समाइ रूप वह नाऊँ । और न मिलै बार जहँ जाऊँ ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. दरबार ।
बार
२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वार]
१. काल । समय ।
उ॰— (क) कबिरा पूजा साहु की तू जनि करै खुआर । खरी । बिगूचनि होयगी लेखा देती बार ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) सिर लंगूर लपेटि पछारा । निज तन प्रगटेसि मरती बारा ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) इक भीजे चहले परे बूड़ै बहे हजार । कितने औगुन जग करत नय बय चढ़ती बार ।—बिहारी (शब्द॰) ।
२. अतिकाल । देर । विलंब । बेर ।
उ॰—(क) निधड़क बैठा राम बिनु चेतन करों पुकार । यह तन जल का बुदबुदा बिनसत नाहीं बार ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) देखि रूप मुनि बिरति बिसारी । बड़ी बार लगि रहे निहारी ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) अबही और की और हीत कछु लागे बारा । तातें में पाती लिखी तुम प्रान आधारा ।—सूर (शब्द॰) ।
बार
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वाट(=घेरा या किनारा हिं बाड़)]
१. घेरा या रोक जो किसी स्थान के चारों ओर हो । जेसै, बाँध, टट्टी आदि । दे॰
बाड़, 'बाढ़' ।
२. किनारा । छोर । बारी ।
३. धार । बाढ़ ।
उ॰—एक नारि वह है बहुरगी । घर से बाहर निकसे नंगी । उस नारी का यहा सिंगार । सिर पर नथनी मुँह पर बार ।— रहीम (शब्द॰) ।
४. नाव, थाली, आदि की अवँठ । किनारा ।
५. बाँगर । उँची पक्की जमीन जिसे नदियों ने न बनाया हो ।
उ॰— मनुष्यों के विभिन्न झुंड़ों की तीन तरह की विभिन्न परिस्थितियाँ थीं—समुद्र तट, सघन वन और सूखे बागर या बार ।—भारत नि॰, पृ॰ ४ ।
बार
४ संज्ञा पुं॰ [हि॰] दे॰
बाला । केश ।
उ॰— भ्रूपर अनूप मसि बिंदु बारे बार बिलसत सीस पर हेरि हरै हियो है ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ २७३ ।
बार
५ संज्ञा पुं॰ [फा॰ मि॰ सं॰ भार]
१. बोझा । भार ।
उ॰— जेहि जल तृण पशु बार बूड़ि अपने सँग बोरत । तेहि जल गाजत महावीर सब तरत अँग नहिं डोलत ।— सूर (शब्द॰) । यौ॰—बारबरदार । बारबरदारी । बारदाना । मुहा॰—बार करना=जहाज पर से बोझ उतारना । (जहाजी) ।
२. वह माल जो नाव पर लाजा जाय । (लश॰) ।
३. ऋण का बोझ ।
४. वृक्ष की शाखा या टहनी (को॰) ।
५. फल (को॰) ।
६. इजलास । दरबार । सभा (को॰) ।
७. गर्भ । भ्रूण (को॰) ।
८. गुजर । पहुँच । प्रवेश । रसाई । पैठ ।
उ॰— देस देस के राजा आवहिं । ठाढ़ तँवाहि बार नहिं पाबहिं ।— चित्रा॰, पृ॰ ६० ।
बार
६ प्रत्य॰ [फा॰] बरसनेवाला । विशेष—
संज्ञा पदों में प्रयुक्त होकर यह प्रत्यय उक्त अर्थ देता है जैसे,— गोहरबार, दरियाबार आदि ।
बार
७ वि॰ [हिं॰] दे॰
बाल और 'बाला' ।
बार †
८ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वारि] जल ।
बार
९ संज्ञा पुं॰ [सं॰] छिद्र । छेद । दरार । बिल
[को॰] ।
बार
१० संज्ञा पुं॰ [फा॰ बह् ह् (=अंश) या बह्(=छंद)] अंश । भाग । हिस्सा ।
उ॰— मेच्छ मसूरति सत्ति कै बंच कुरानी बार ।— पृ॰ रा॰, २६ ।
बार
११ संज्ञा पुं॰ [फा॰ वार] वार । आक्रमण । हमला ।
उ॰— पसुन प्रहार बहु । कष्ठ तैं बचाय राख्यो बालपन बीच तोको सूलन की बार मै ।— मोहन॰, पृ॰ १३४ ।
बार
१२ क्रि॰ वि॰ [सं॰ वहि; वाह्य] दे॰
बाहर ।
उ॰— मगर हैं आमिना के सात बेजार, उसे आने कते देना नहीं बार ।— दक्खिनी॰, पृ॰ १६३ ।
बार
१३ संज्ञा पुं॰ [अं॰]
१. वकीलो, बैरिस्टरों का समूह, उनका पेशा और कचहरी में उनके उठने बैठने, आराम करने का स्थान ।
२. वह स्थान जहाँ नृत्य होता हो । नाचघर ।
३. शराब- खाना । मदिरालय । यौ॰— बार असोसिएशन=वकीलों का संघ । बार ऐट लाँ= बैरिस्टर । बार रूम=कटहरी में वकीलो के उठने बैठने का कमरा । बार लाइब्रेरी=कचहरी में वरीलों वैरिस्टरों का पुस्तकालय ।
बार आवर
[फा॰] फलयुक्त । फलदार । फलनेवाला
[को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।