🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:30:35 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बाहर
bāhara
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बाहर क्रि॰ वि॰ [सं॰ बाह्य या बहिर]
१. स्थान, पद, अवस्था या संबध आदि के विचार से किसी निश्चित अथवा कल्पित सीमा (या मर्यादा) से हटकर, अलग या निकला हुआ । भीतर या अंदर का उलटा । उ॰—तुलसी भीतर बाहरहुँ जौ चाहेसि उजियार ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—बाहर आना या होना=सामने आना । प्रकट होना । बाहर करना=अलग करना । दूर करना । हटाना । बाहर बाहर=ऊपर ऊपर । बाहर रहते हुए । अलग से । बिना किसी को जताए । जैसे,—वे कलकत्ते से आए तो थे पर बाहर बाहर दिल्ली चले गए ।
२. किसी दूसरे स्थान पर । किसी दूसरी जगह । अन्य नगर या गाँव आदि में । जैसे,—(क) आप बाहर से कब लौटेंगे । (ग) उन्हें बाहर जाना या, तो मुझसे मिल तो लेते । उ॰— जेहि घर कंता ते सुखी तेहि गारू तेहि गर्व । कंत पियारे बाहरे हम सुख भूला सर्ब ।—जायसी (शब्द॰) । मुहा॰—बाहर का=ऐसा आदमी जिससे किसी प्रकार का संपर्क न हो । बेगाना । पराया ।
३. प्रभाव, अधिकार या संबंध आदि से अलग । जैसे,—हम आपसे किसी बात में बाहर नहीं हैं, आप जो कुछ कहेंगे, वही हम करेंगे । उ॰—साई मैं तुझ बाहरा कौड़ी हूँ नहि पाँव । जो सिर ऊपर तुम धनी महँगे मोल बिवाँव ।—कबीर (शब्द॰) ।
४. बगैर । सिवा । (क्व॰) ।
५. से अधिक । प्रभाव, शक्ति आदि से अधिक । जैसे, शक्ति से बाहर, बूते से बाहर आदि ।
बाहर २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बाहा] वह आदमी जो कुएँ की जगत पर मोट का पानी उलटता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बाहर" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें