🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:10:26 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डोल
ḍola
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डोल संज्ञा पुं॰ [हिं॰ टीला]
१. प्राणियों के शरीर की ऊँचाई । शरीर का विस्तार । कद । उठान । जैसे,—वह छोटे डील का आदमी है । उ॰—भई यदपि नैसुक दुबराई । बड़ें डील नहिं देत दिखाई ।—शकुंतला, पृ॰ ३१ । यौ॰—डील डौल = (१) देह की लंबाई चौड़ाई । शरीरविस्तार । (२) शरीर का ढाँचा । आकार । आकृति । काठी । डाल पील = दे॰ डीलडौल । उ॰—दोउ बंस सुदंध प्रकासु । बड़ि डील पील सु जालु ।—ह॰, रासो॰ पृ॰ १२५ ।
२. शरीर । जिस्म । दहे । जैसे,—(क) अपने डील से उसने इतने रुपए पैदा किए । (ख) उनके डाल से किसी की बुराई नहीं हो सकती ।
३. व्यक्ति । प्राणी । मनुष्य । जैसे,—सौ डील के लिये भोजन चाहिए । उ॰—जेते डील लेते हाथी, तेतेई खवास साथी, कंचन के कुंड़ेल किरीट पुंज छायो है ।— हृदयराम (शब्द॰) ।
डोल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दोल (= झूलना, लटकाना)]
१. लोहे का एक गोल बरतन जिसे कुएँ में लटकाकर पानी खींचते हैं ।
२. हिंडोला । झूला । पालना । उ॰—(क) सघन कुंज में डोल बनायो झूलत है पिय प्यारी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) प्रभुहिं चितै पुनि चितै महि, राजत लोचन लोल । खेलत मनसिंज मीन जुग, जनु विधि मंडल डोल ।—तुलसी (शब्द॰) । यौ॰—डोल उत्सव = दे॰ दोलोत्सव । उ॰—सो इतने ही उनको सुधि आई जो आजु तो डोल कौ दिन है ।— दो सौ बावन॰ भा॰ १, पृ॰ २२९ ।
३. डोली । पालकी । शिविका । उ॰—महा डोल दुलहिन के चारी । देहु बताय हीहु उपकारी ।—रघुराज (शब्द॰) । †
४. धार्मिक उत्सवों में निकलनेवाली चौकियाँ या विमान ।
६. जहाज का मत्सूल (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—खड़ा करना ।
७. कंप । खलभली । हलचल । उ॰—बादसाह कहँ ऐस न बोलू । चढ़ै तै परै जगत महँ डोलू ।—जायसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।
डोल २ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार की काली मिट्टी जो बहुत उपजाऊ होती है ।
डोल † ३ वि॰ [हिं॰ डोलना] डोलनेवाला । चंचल । उ॰—तुम बिनु काँपे धनि हिया, तन तिनउर भा डोल । तेहि पर बिरह जराइकै चहै उड़ावा झोल ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "डोल" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें